OnePlus 13s पर ₹7,000 की बंपर छूट, Amazon पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर के साथ एक्सट्रा डिस्काउंट

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

OnePlus 13s: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. Amazon की Great Indian Festival Sale में OnePlus 13s स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर मिल रहा है.

इस सेल में आप इस फ्लैगशिप फोन को 7,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर का लाभ उठाकर आप अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं.

OnePlus 13s की कीमत और ऑफर:

OnePlus 13s को पहले 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. सेल शुरू होने से पहले इसकी कीमत 54,998 रुपये थी, लेकिन Amazon की बैंक ऑफर का फायदा लेकर इसे आप केवल 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसका मतलब है कि लांच प्राइस से सीधे 7,000 रुपये की बचत होगी.

OnePlus 13s की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स:

  • स्क्रीन: 6.32-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz डायनमिक रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विज़न और HDR Vivid सपोर्ट के साथ फोन में 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है
  • चिपसेट: स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर, तेज़ स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त
  • बैटरी: 5850 mAh की दमदार बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • कैमरा: रियर में 50MP Sony LYT-700 + 50MP टेलीफोटो कैमरा (2X ऑप्टिकल ज़ूम), फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा
  • कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7, डुअल-सिम सपोर्ट, USB Type-C और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

अन्य स्मार्टफोन्स पर भी मिल रही भारी छूट:

OnePlus 13s के अलावा Samsung Galaxy S24 Ultra, iPhone 15, iQOO Neo 10R 5G, Realme Narzo 80 Lite 5G और OnePlus Nord CE 5G जैसे कई स्मार्टफोन मॉडल्स पर भी Amazon Great Indian Festival Sale में बंपर डिस्काउंट उपलब्ध है.

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इस सेल का फायदा उठाना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है.

ये भी देखिए:

Samsung S23 Ultra ₹43,900 का बंपर डिस्काउंट, जानिए नई कीमत, ऑफर और EMI डील

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com