Oakley Meta Glasses: Oakley और Meta की साझेदारी से बनी AI-पावर्ड Oakley Meta Glasses अब आधिकारिक तौर पर भारत में उपलब्ध हो गई हैं. जून में ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होने के बाद, इन हाई-टेक स्मार्ट ग्लासेस को अब भारतीय यूजर्स भी खरीद सकते हैं. Oakley की लोकप्रिय HSTN स्टाइल फ्रेम के साथ आने वाले ये स्मार्ट ग्लासेस Meta के उन्नत AI सिस्टम से लैस हैं. इनकी मदद से यूजर बिना हाथ लगाए फोटो ले सकते हैं, वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और Meta AI असिस्टेंट को कमांड दे सकते हैं.
भारत में Oakley Meta Glasses की कीमत
Oakley Meta HSTN स्मार्ट ग्लासेस कई वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं:
- Clear & Prizm Lens Variant: ₹41,800
- Prizm Polarised Variant: ₹44,200
- Prizm Transition Lens Variant: ₹47,600
यूजर्स Prizm, Prizm Polarised, Clear और Transition सहित कई अलग-अलग लेंस स्टाइल्स में से चुन सकते हैं. इन स्मार्ट ग्लासेस की बिक्री Sunglass Hut और देशभर के प्रमुख ऑप्टिकल/आईवेअर रिटेलर्स पर 1 दिसंबर से शुरू हो गई है.

Oakley Meta Glasses के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
3K वीडियो रिकॉर्डिंग वाला 12MP कैमरा
Oakley Meta Glasses में Ray-Ban Meta Glasses के मुकाबले अपग्रेडेड 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.
- 3K रिजॉल्यूशन में 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग
- 100-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV)
- फोटो रिजॉल्यूशन: 3024 × 4032 पिक्सल
इन ग्लासेस से आप POV यानी Point of View वीडियो, Slow Motion और Hyperlapse जैसे मोड्स में शूट कर सकते हैं. साथ ही Instagram जैसे Meta प्लेटफॉर्म्स पर फर्स्ट-पर्सन लाइवस्ट्रीमिंग भी संभव है.
कॉल्स, मेसेजिंग और पावरफुल ऑडियो
Oakley Meta Glasses, Ray-Ban Meta Glasses की तरह ये भी कॉल करने, मेसेज भेजने, म्यूजिक सुनने और वीडियो देखने की सुविधा देते हैं.
इसके लिए फ्रेम के अंदर ओपन-ईयर स्पीकर्स मौजूद हैं और ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैंटा-माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है.
- स्टोरेज और इंडिकेटर लाइट
- 32GB इंटरनल स्टोरेज
1,000+ फोटोज़ और 100 से ज्यादा 30 सेकंड के वीडियो स्टोर कर सकते हैं.
फ्रेम के दोनों ओर कैमरा और LED इंडिकेटर दिया गया है, जो रिकॉर्डिंग के दौरान लाइट ऑन दिखाता है.
Meta AI असिस्टेंट के साथ Hands-Free Experience
इन स्मार्ट ग्लासेस का सबसे बड़ा हाइलाइट Meta AI Voice Assistant है. ‘Hey Meta’ कहकर आप इसे एक्टिवेट कर सकते हैं और पूछ सकते हैं:
- मौसम की जानकारी
- म्यूजिक प्ले
- रेसिपी सलाह
- जगहों की जानकारी
- दिनभर की प्लानिंग
साथ ही यह Spotify और Apple Music जैसे ऐप्स को भी सपोर्ट करता है.
लंबी बैटरी लाइफ और चार्जिंग केस
Meta ने दावा किया है कि इन ग्लासेस की बैटरी:
- एक बार चार्ज पर 8 घंटे तक चल सकती है
- इनके साथ मिलने वाला चार्जिंग केस 48 घंटे की कुल बैटरी लाइफ देता है
यह ग्लासेस को लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल करने की सुविधा देता है.
ये भी देखिए:















