Nubia ने लॉन्च किया धांसू Foldable फोन! 8-इंच डिस्प्ले और 6,560mAh बैटरी के साथ तूफानी एंट्री

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Nubia Fold, Nubia Flip 3: ZTE के Nubia ब्रांड ने जापान में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप को और मजबूत करते हुए दो नए डिवाइस Nubia Fold और Nubia Flip 3 लॉन्च कर दिए हैं. एक बुक-स्टाइल फोल्ड और दूसरा क्लैमशेल-स्टाइल फ्लिप मॉडल पेश किया गया है.

दोनों अलग-अलग सेगमेंट के यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं. कंपनी ने इन दोनों फोनों में दमदार चिपसेट, बड़ी AMOLED स्क्रीन और मज़बूत बैटरी पैक दिए हैं. 2026 में इन डिवाइसों का ग्लोबल एक्सपैंशन भी देखने को मिलेगा.

जापान में कीमत और उपलब्धता

Nubia Fold की कीमत जापान में JPY 1,78,560 (लगभग ₹1,03,500) रखी गई है. इसकी बिक्री 4 दिसंबर से Y!mobile वेबसाइट पर शुरू होगी.

वहीं Nubia Flip 3 की बिक्री जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी। कंपनी इसकी कीमत लॉन्च के करीब बताएगी. उम्मीद है कि 2026 में ये डिवाइस कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पेश किए जाएंगे.

बड़ा डिस्प्ले और फोल्डेबल प्रीमियम टेक का जबरदस्त मिश्रण

Nubia Fold इन दोनों में बड़ा और प्रीमियम फोल्डेबल फोन है. इसमें अंदर की तरफ 8-इंच का OLED मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2480×2200 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है. बाहर की तरफ 6.5-inch का सेकेंडरी डिस्प्ले भी 120Hz सपोर्ट करता है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है. यह Android 15 पर चलता है.

कैमरा सेटअप

पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है:

  • 50MP मेन कैमरा
  • 50MP अल्ट्रावाइड लेंस
  • 5MP मैक्रो सेंसर

सेल्फी के लिए फोन में दो 20MP कैमरे हैं, एक मेन डिस्प्ले पर और दूसरा कवर स्क्रीन पर.

बैटरी और अन्य फीचर्स

  • 6,560mAh बैटरी
  • 55W फास्ट चार्जिंग
  • Wi-Fi 7, 5G, Bluetooth 6.0, NFC, GPS
  • USB Type-C
  • IP5X और IPX4 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस
  • ओपन मोड: 144×160×5.4mm
  • क्लोज़ मोड: 73×160×11.1mm
  • वजन: 249 ग्राम

स्टाइलिश और हल्का स्मार्टफोन

Nubia Flip 3 एक फ्लिप-स्टाइल कॉम्पैक्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन है. इसमें 6.9-इंच फुल HD+ OLED इनर डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. बाहर की तरफ 4-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है.

फोन में MediaTek Dimensity 7400X SoC, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है. यह भी Android 15 पर चलता है.

कैमरा सेटअप

  • 50MP मेन कैमरा
  • 12MP अल्ट्रावाइड
  • 32MP फ्रंट कैमरा

बैटरी और अन्य फीचर्स

  • 4,610mAh बैटरी
  • 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0
  • NFC, GPS, USB Type-C
  • IP5X और IPX4 रेटिंग
  • ओपन आकार: 76×170×7.5mm
  • क्लोज मोड: 76×87×15.9mm
  • वजन: 188 ग्राम

कुल मिलाकर, Nubia Fold और Nubia Flip 3 दोनों ही फोल्डेबल मार्केट में नए विकल्प लेकर आए हैं. Fold प्रोफेशनल और पावर यूज़र्स के लिए प्रीमियम बुक-स्टाइल फॉर्म में आता है, जबकि Flip 3 युवा और स्टाइल पसंद करने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखता है. दोनों ही स्मार्टफोन 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी चर्चा में रहने की उम्मीद है.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com