UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App, अब बिना कार्ड जेब में रखे हर जगह होगा काम, मिलेंगे डिजिटल सिक्योरिटी फीचर्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

UIDAI New Aadhaar App: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने रविवार को नया Aadhaar App लॉन्च किया है. यह ऐप भारतीय नागरिकों को अपना आधार कार्ड सुरक्षित तरीके से डिजिटल रूप में रखने और जरूरत पड़ने पर आसानी से शेयर करने की सुविधा देगा. यह ऐप Android (Google Play Store) और iOS (App Store) दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

नया ऐप मौजूदा mAadhaar App के साथ काम करेगा, जिसे अब आधार डिटेल्स वेरिफाई करने, डिजिटल कार्ड डाउनलोड करने और फिजिकल PVC कार्ड ऑर्डर करने के लिए उपयोग किया जाएगा. UIDAI का कहना है कि यह ऐप आधार से जुड़े काम को पूरी तरह पेपरलेस बनाने में मदद करेगा.

नया Aadhaar App: क्या है खास?

सबसे पहले समझने वाली बात यह है कि यह नया ऐप mAadhaar का रिप्लेसमेंट नहीं है, बल्कि उसका एक अपग्रेडेड और यूज़र-फ्रेंडली वर्ज़न कहा जा सकता है. हालांकि, इसमें mAadhaar की कुछ सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. जैसे:

  • डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड
  • PVC कार्ड ऑर्डर
  • ईमेल/मोबाइल वेरिफिकेशन
  • वर्चुअल ID जनरेट करना

नया Aadhaar App मुख्य रूप से आधार कार्ड को स्टोर, दिखाने और सिक्योर तरीके से शेयर करने के लिए बनाया गया है.

UIDAI के अनुसार, इस ऐप का इंटरफेस सरल है और आधार जानकारी एक्सेस करने के लिए केवल दो-स्टेप प्रोसेस अपनाना होगा. पहले की तुलना में यह ऐप ज्यादा सुरक्षित और आसान है.

नए Aadhaar App के प्रमुख फीचर्स

UIDAI ने इस ऐप में कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जो इसे खास बनाते हैं:

1. एक ही ऐप में कई Aadhaar कार्ड रखने की सुविधा

  • यूजर अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों का आधार भी इस ऐप में जोड़ सकते हैं.
  • अधिकतम 5 Aadhaar प्रोफाइल्स जोड़ी जा सकती हैं.
  • लेकिन सभी आधार एक ही मोबाइल नंबर से लिंक होने चाहिए.

2. बायोमेट्रिक लॉक से उच्च सुरक्षा

  • ऐप में बायोमेट्रिक लॉक फीचर दिया गया है.
  • बायोमेट्रिक्स लॉक रहने पर कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है.
  • आवश्यकता पड़ने पर उपयोगकर्ता इसे अस्थायी रूप से अनलॉक कर सकता है.

3. Secure Aadhaar Sharing

  • आधार जानकारी को Verifiable Credential Format में शेयर किया जा सकता है.
  • QR कोड के ज़रिए भी आधार डिटेल्स शेयर या वेरिफाई की जा सकती हैं.
  • आधार से जुड़े किसी भी QR कोड को ऐप स्कैन कर सकता है.

4. Updated Information

  • यदि आधार में कोई सुधार करवाया है, तो ऐप अपडेटेड प्रोफ़ाइल दिखाएगा.

नया Aadhaar App कैसे इस्तेमाल करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  1. Play Store या App Store से Aadhaar App डाउनलोड करें.
  2. भाषा चुनें और 12-अंकों का आधार नंबर दर्ज करें.
  3. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजने की अनुमति दें.
  4. OTP दर्ज करने के बाद Face Authentication की प्रक्रिया पूरी करें.
  5. 6-डिजिट पासवर्ड सेट करें
  6. अब आपका डिजिटल आधार कार्ड ऐप में दिखाई देगा, जिसे आप Mask, Share या Secure कर सकते हैं.

इसी प्रक्रिया को दोहराकर आप 4 और आधार प्रोफाइल्स जोड़ सकते हैं.

UIDAI के इस नए Aadhaar App के आने से आधार कार्ड को डिजिटल रूप में साथ रखना और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा. यह नागरिकों को फिजिकल कार्ड साथ रखने की झंझट से मुक्ति दिलाएगा और आधार से जुड़ी सेवाओं को और ज्यादा आधुनिक, भरोसेमंद और पेपरलेस बना देगा.

ये भी देखिए:

Jio यूज़र्स के लिए बड़ा तोहफा! 18 महीने का Free Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com