Navratri 2025 में छाया अंकुश राजा का भक्ति गीत ‘स्वर्ग से चलली महारानी’, झूम उठें भक्त

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व नजदीक है. इस बार नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में डूबा रहेगा. इस दौरान मंदिरों से लेकर पंडालों तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिलता है. गरबा, दांडिया और माता रानी के भजनों से गूंजते हुए यह समय हर साल भक्तों के लिए बेहद खास होता है.

नवरात्रि में संगीत और भक्ति का संगम

नवरात्रि के दौरान हर जगह भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती है. चाहे मंदिर हों, जगराते हों या दांडिया नाइट्स—माता रानी के भजन और नवरात्रि स्पेशल गाने माहौल को और भी जीवंत बना देते हैं. इन गानों के बिना नवरात्रि का उत्सव अधूरा माना जाता है.

भोजपुरी इंडस्ट्री का योगदान

भोजपुरी इंडस्ट्री ने भी नवरात्रि के इस पर्व पर अपनी खास छाप छोड़ी है. भोजपुरी गायक और कलाकारों ने ऐसे कई शानदार गीत दिए हैं जो नवरात्रि में खूब बजाए जाते हैं. खासकर जगराता, दांडिया नाइट्स और सांस्कृतिक आयोजनों में इन गानों की भारी डिमांड रहती है.

अंकुश राजा का हिट गाना ‘स्वर्ग से चलली महारानी’

इसी कड़ी में एक गाना जिसने खास पहचान बनाई है—वह है अंकुश राजा का भक्ति गीत ‘स्वर्ग से चलली महारानी.’ यह गाना 3 अक्तूबर 2023 को Mansha Entertainment के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. रिलीज के बाद से ही इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और आज तक इसे लगभग 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

गाने की खासियत

इस गीत को खुद अंकुश राजा ने अपनी आवाज दी है और वे वीडियो में नजर भी आते हैं. उनके साथ खूबसूरत अभिनेत्री आस्था सिंह भी इस गाने में दिखाई दी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से गाने को और आकर्षक बना दिया.

गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत दिया है मशहूर संगीतकार गोविंद ओझा ने.

नवरात्रि के मौके पर भक्तिमय माहौल

नवरात्रि में जब हर जगह मां दुर्गा की स्तुति और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित होते हैं, तो ‘स्वर्ग से चलली महारानी’ जैसे गाने माहौल को और भी खास बना देते हैं. यही वजह है कि यह गीत न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों बल्कि अन्य राज्यों के लोगों के बीच भी उतना ही लोकप्रिय है.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com