MP Police SI & Subedar Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पुलिस में 500 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

MP Police SI & Subedar Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MP Police Sub Inspector (SI) और Subedar Recruitment 2025 के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. अगर आप पुलिस सेवा में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है.

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • नोटिफिकेशन जारी: 6 अक्टूबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 27 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025
  • फॉर्म सुधार (Correction) की अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2025
  • एडमिट कार्ड जारी: जनवरी 2026
  • परीक्षा तिथि: 9 जनवरी 2026
  • परिणाम (Result): बाद में घोषित किया जाएगा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी विवरण आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अवश्य जांच लें.

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य / अन्य राज्य: ₹500
  • SC / ST / OBC / EWS (MP निवासी): ₹250
  • विभागीय उम्मीदवार (UR): ₹200
  • विभागीय उम्मीदवार (SC/ST/OBC/EWS): ₹100

भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चलान के माध्यम से किया जा सकता है.

आयु सीमा (Age Limit as on 10.11.2025)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

(आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी.)

कुल पदों की संख्या: 500

  • Sub Inspector (SI): (कुल पद)472 – (योग्यता)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree)
  • Subedar: (कुल पद)28 – (योग्यता)स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता

शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility 2025)

  • ऊंचाई: (पुरुष)167.5 सेमी – (महिला)152.4 सेमी
  • सीना: (पुरुष)81–86 सेमी – (महिला)लागू नहीं

सैलरी और भत्ते (Salary & Allowances)

  • वेतनमान: ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रति माह
  • लेवल: Level–9
  • अन्य भत्ते: राज्य सरकार के नियमों के अनुसार

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

MP Police SI & Subedar Recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी की जाएगी:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
  • शारीरिक परीक्षण (PET & PMT)
  • साक्षात्कार (Interview)
  • दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट (DV & Medical)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

  1. सबसे पहले उम्मीदवार MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  2. MP Police SI & Subedar Notification 2025 PDF को ध्यान से पढ़ें.
  3. Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  4. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें.

अगर आप मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो MP Police SI & Subedar Recruitment 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है. योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और इसमें योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com