Motorola Razr 60 Ultra vs Samsung Galaxy Z Flip 6: कौन सा फोल्डेबल फोन है आपके लिए बेहतर?

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

Motorola Razr 60 Ultra vs Samsung Galaxy Z Flip 6: Motorola ने इस महीने भारत में अपना नया Razr 60 Ultra लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर सैमसंग के Galaxy Z Flip 6 को टक्कर देता है. दोनों ही क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन हैं, लेकिन इनकी खूबियों और कीमतों में बड़ा अंतर है.

एक तरफ जहां Samsung का Flip 6 पतला और हल्का है, वहीं Motorola Razr 60 Ultra अपने बड़े 4-इंच कवर स्क्रीन और Snapdragon 8 Elite चिपसेट की वजह से खास बन जाता है.

आइए डिटेल में जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स का कंपैरिजन…

डिस्प्ले तुलना:

Motorola Razr 60 Ultra

  • 4-इंच LTPO AMOLED कवर स्क्रीन
  • 3000 nits ब्राइटनेस, 165Hz रिफ्रेश रेट
  • 7-इंच LTPO AMOLED मेन स्क्रीन, 4500 nits ब्राइटनेस

Samsung Galaxy Z Flip 6

  • 3.4-इंच Super AMOLED कवर स्क्रीन, 60Hz रिफ्रेश रेट
  • 1600 nits ब्राइटनेस
  • 6.7-इंच LTPO Dynamic AMOLED मेन स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits ब्राइटनेस
  • डिस्प्ले में Razr 60 Ultra साफ तौर पर आगे निकलता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस:

  • Razr 60 Ultra: लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite (3nm) चिपसेट पर चलता है.
  • Galaxy Z Flip 6: पिछले साल का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मौजूद है.

प्रोसेसर में Motorola का Razr 60 Ultra ज्यादा एडवांस है.

RAM और स्टोरेज:

  • Razr 60 Ultra: 16GB LPDDR5X RAM + 512GB UFS 4.0 स्टोरेज
  • Galaxy Z Flip 6: 12GB LPDDR5X RAM + 256/512GB UFS 4.0 स्टोरेज

ज्यादा RAM और बेस स्टोरेज में Razr 60 Ultra बढ़त बनाए हुए है.

सॉफ्टवेयर और अपडेट्स:

  • Razr 60 Ultra: Android 15 बेस्ड Hello UI (3 साल तक OS अपडेट्स)
  • Galaxy Z Flip 6: Android 15 बेस्ड One UI 7.0 (7 साल तक OS अपडेट्स)

लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए Samsung का Flip 6 ज्यादा भरोसेमंद है.

कैमरा सेटअप:

Razr 60 Ultra

  • बैक: 50MP OIS प्राइमरी + 50MP अल्ट्रावाइड
  • फ्रंट: 50MP सेल्फी कैमरा

Galaxy Z Flip 6

  • बैक: 50MP OIS प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड
  • फ्रंट: 10MP सेल्फी कैमरा
  • कैमरा डिपार्टमेंट में Razr 60 Ultra ज्यादा पावरफुल नजर आता है.

बैटरी और चार्जिंग:

  • Razr 60 Ultra: 4700mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग + 30W वायरलेस
  • Galaxy Z Flip 6: 4000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग + 15W वायरलेस

बैटरी और चार्जिंग में Razr 60 Ultra साफ तौर पर आगे है.

कीमत:

  • Motorola Razr 60 Ultra: ₹1,09,999 (16GB + 512GB)
  • Samsung Galaxy Z Flip 6: ₹1,09,999 (12GB + 256GB), लेकिन Amazon पर ऑफर में सिर्फ ₹77,850 में मिल रहा है.

ऑफर प्राइस की वजह से फिलहाल Galaxy Z Flip 6 ज्यादा किफायती डील साबित हो रहा है.

कौन सा फोन किस फीचर्स के लिए है बेस्ट?

  • अगर आपको पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी डिस्प्ले, ज्यादा RAM और बैटरी चाहिए तो Motorola Razr 60 Ultra आपके लिए बेस्ट है.
  • लेकिन अगर आप लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और किफायती प्राइस को अहमियत देते हैं तो Samsung Galaxy Z Flip 6 आपके लिए बेहतर डील है.

ये भी देखिए: 

Lenovo ने लॉन्च किए दो धांसू टैबलेट Idea Tab 5G और Lenovo Tab, दमदार फीचर्स के साथ किफायती कीमत में

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com