Motorola G57 Power: Motorola ने भारत में अपना नया बजट पावरहाउस स्मार्टफोन Motorola G57 Power लॉन्च कर दिया है. लेनोवो-ओन्ड इस ब्रांड ने भारतीय यूज़र्स के लिए एक ऐसा फोन पेश किया है, जिसमें 7000mAh की विशाल बैटरी, तगड़ा Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, Sony LYTIA 600 वाला 50MP कैमरा और लेटेस्ट Android 16 का दम है.
इसके साथ ही कंपनी ने PANTONE-सर्टिफाइड नए कलर ऑप्शंस भी दिए हैं, जिससे फोन और भी प्रीमियम लुक देता है. अगर आप इसके डिज़ाइन, कैमरा क्वालिटी, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पूरी डिटेल पढ़ें.
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स डिटेल में
डिस्प्ले – बड़ा और ब्राइट स्क्रीन अनुभव
Motorola G57 Power में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कंपनी के मुताबिक यह डिस्प्ले High Brightness Mode में 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है.
फ्रंट को Corning Gorilla Glass 7i से मजबूती मिलती है, जबकि फोन को IP64 रेटिंग और MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है.
नया Snapdragon चिपसेट और 24GB तक RAM
फोन में लगा है Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है. इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM दी गई है, जिसे Motorola की RAM Boost टेक्नोलॉजी से बढ़ाकर कुल 24GB तक किया जा सकता है. स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है.

Sony LYTIA सेंसर के साथ शानदार शूटिंग
Motorola G57 Power में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है:
- 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा
- 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
फोन 2K वीडियो रिकॉर्डिंग @ 30fps और Full HD @ 60fps को सपोर्ट करता है.
कैमरा मोड्स में मिलते हैं:
- Night Vision
- Portrait
- Pro Mode
- Panorama
- Slow Motion
- Timelapse
- AI फीचर्स
फ्रंट में है 8MP सेल्फी कैमरा, जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
7000mAh बैटरी – असली पावरहाउस
यह फोन बड़े-बड़े गेमिंग फोन को भी टक्कर दे सकता है, क्योंकि इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी है. इसके साथ 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Motorola ने इसे सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया है:
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹14,999
लेकिन लॉन्च ऑफर में खरीदार इसे सिर्फ ₹12,999 में ले सकते हैं, जिसमें बैंक ऑफर्स और स्पेशल डिस्काउंट शामिल हैं.
कलर ऑप्शंस
फोन तीन PANTONE-कॉलेबोरेटेड कलर्स में आएगा:
- Regatta
- Fluidity
- Corsair
सेल कब शुरू होगी?
3 दिसंबर 2025 दोपहर 12 बजे से, Flipkart, Motorola.in और देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर इसकी बिक्री शुरू होगी.
ये भी देखिए:
Huawei ने लॉन्च किया Mate 80 सीरीज, 20GB RAM और 6000mAh बैटरी के साथ मचाई धूम















