Motorola G45 5G: मोटोरोला का शानदार स्मार्टफोन Motorola G45 5G अब बेहद किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है. भारत में पिछले साल लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें 50MP का कैमरा और लंबी चलने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है.
फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान यह स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए बड़ी छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिलाकर इसे 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

Motorola G45 5G के फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन.
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट.
- रैम और स्टोरेज: 8GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज.
- बैक कैमरा: डुअल कैमरा सेटअप – 50MP मेन सेंसर + 2MP सेकेंडरी सेंसर.
- फ्रंट कैमरा: 16MP सेल्फी कैमरा.
- बैटरी: 5000mAh की बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ.
- कनेक्टिविटी: डुअल-बैंड वाई-फाई, डुअल सिम और 13 से ज्यादा 5G बैंड्स.
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 14 बेस्ड Hello UI.
- कलर ऑप्शन: ब्लू, ग्रीन, पिंक लैवेंडर और वीवा मैजेंटा.
क्यों है Motorola G45 5G खास?
यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए बेस्ट डील है, जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी, पावरफुल बैटरी और प्रीमियम लुक वाला फोन चाहते हैं। 10 हजार रुपये से कम में इतना दमदार पैकेज मिलना ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
अगर आप भी नया 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale में Motorola G45 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है.
ये भी देखिए:
सिर्फ ₹8,999 में मिल रहा Infinix Hot 60i 5G, दमदार बैटरी और AI फीचर्स के साथ लोग हुए दीवाने















