Motorola Edge 70: स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने सोमवार को भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की Edge सीरीज़ का नया सदस्य है और इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो परफॉर्मेंस, कैमरा और डिजाइन तीनों में कोई समझौता नहीं करना चाहते. नया Motorola Edge 70 ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह के रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होगा और यह तीन आकर्षक Pantone कलर ऑप्शन्स में आएगा.
Motorola Edge 70 की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Motorola Edge 70 की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है. कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे यह फोन और किफायती हो जाता है.
फोन की बिक्री Flipkart, Motorola India की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन Pantone Bronze Green, Pantone Gadget Grey और Pantone Lily Pad रंगों में मिलेगा.
प्रीमियम लुक के साथ जबरदस्त मजबूती
Motorola Edge 70 में 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है. डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है और यह Dolby Vision और HDR10+ कंटेंट को भी सपोर्ट करता है.
फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है. इसके अलावा, इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरैबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इसे और ज्यादा मजबूत बनाता है.

परफॉर्मेंस
Motorola Edge 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके साथ LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव काफी बेहतर होता है.
यह फोन Android 16 पर चलता है और इसमें कंपनी का नया Hello UI दिया गया है. Motorola ने इस फोन के लिए 3 बड़े Android अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज़ के लिए भरोसेमंद बनाता है.
Moto AI फीचर्स
Motorola Edge 70 में कई एडवांस Moto AI फीचर्स दिए गए हैं. इनमें Next Move, Catch Me Up 2.0, Pay Attention 2.0, Remember This + Recall और AI Co-pilot जैसे टूल्स शामिल हैं, जो रोजमर्रा के कामों को आसान और तेज बनाते हैं.
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ आता है. इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक थ्री-इन-वन लाइट सेंसर दिया गया है.
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. यह स्मार्टफोन 4K रिज़ॉल्यूशन में 60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. साथ ही इसमें AI Video Enhancement, AI Action Shot और AI Photo Enhancement जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
बैटरी और चार्जिंग
Motorola Edge 70 में 5,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 31 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकता है. चार्जिंग के लिए इसमें 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.
डिजाइन की बात करें तो फोन में एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम इस्तेमाल किया गया है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.99mm है और वजन करीब 159 ग्राम है, जिससे यह हाथ में बेहद हल्का और प्रीमियम फील देता है.
कुल मिलाकर, Motorola Edge 70 उन यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प है जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं. 30 हजार रुपये के करीब की कीमत में यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार नजर आता है.
ये भी देखिए:
15 हजार से कम का दमदार 5G फोन! Lava Play Max 5G में 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी















