₹58.50 लाख में आई Mini Cooper S Convertible, 204hp की ताकत और 237kmph की टॉप स्पीड

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Mini Cooper S Convertible: Mini India ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय लाइनअप को और मजबूत करते हुए नई Mini Cooper S Convertible लॉन्च कर दी है. ओपन-टॉप ड्राइविंग का मज़ा देने वाली यह कार भारत में 57.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश की गई है. मॉडल की बुकिंग पिछले महीने ही शुरू हो गई थी और कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू करने वाली है.

यह Mini India का इस साल भारत में तीसरा बड़ा लॉन्च है. इससे पहले ब्रांड JCW All4 और Countryman SE All4 को बाजार में उतार चुका है.

तगड़ा इंजन, दमदार परफॉर्मेंस

नई Mini Cooper S Convertible में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क बनाता है.

इंजन के साथ कंपनी ने 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प नहीं मिलता है.

स्पीड के मामले में कार शानदार परफॉर्मेंस देती है:

0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 6.9 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 237 kmph है.

कंपनी का दावा है कि यह 16.82 kmpl का माइलेज दे सकती है.

स्पोर्टी लुक और ओपन-टॉप का मज़ा

फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो कार में सिग्नेचर Mini डिजाइन मिलता है.

  • गोल आकार की LED हेडलाइट्स
  • मैचिंग LED DRLs
  • नया ऑक्टागोनल ग्रिल
  • ब्लैंक्ड-ऑफ सेंटर ट्रिम
  • ब्लैक हॉरिजॉन्टल स्लैट्स
  • और बड़ा ‘S’ बैज

ये सभी इसे स्पोर्टी और मॉडर्न लुक देते हैं.

इलेक्ट्रिक सॉफ्ट-टॉप रूफ इस कार की सबसे खास विशेषता है. यह सिर्फ 18 सेकंड में खुल या बंद हो सकती है और इसे 30 kmph तक की स्पीड पर ऑपरेट किया जा सकता है.

साइड प्रोफाइल में 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और ब्लैक क्लैडिंग और दमदार आर्चेस, इसे एक रग्ड-कम-स्टाइलिश लुक देते हैं.

अंदर से उतनी ही खूबसूरत

इंटीरियर में Mini ने अपनी सिग्नेचर गोल थीम को बरकरार रखा है.

  • डुअल-टोन मिनिमलिस्ट डिजाइन
  • पिल-शेप्ड एयर वेंट्स
  • सस्टेनेबल मटेरियल से बना डैशबोर्ड
  • ब्लैक और बेज कलर स्कीम

सबकुछ मिलकर इसे एक प्रीमियम केबिन फील देते हैं.

सबसे ध्यान खींचने वाला फीचर 9.4-इंच Android-बेस्ड OLED टचस्क्रीन है, जो इन्फोटेनमेंट सिस्टम + इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों का काम करती है.

इसके अलावा कार में ये फीचर्स भी मिलते हैं:

  • हेड-अप डिस्प्ले
  • इलेक्ट्रिक सीट्स
  • Harman Kardon प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • रियरव्यू कैमरा
  • क्लाइमेट कंट्रोल
  • वायरलेस चार्जिंग
  • एंबियंट लाइटिंग
  • क्रूज़ कंट्रोल

फीचर्स के मामले में यह अपने हार्डटॉप वर्जन के बराबर खड़ी होती है.

ये भी देखिए:

HTE से X-Line तक, नई Kia Seltos के 9 वेरिएंट्स का फुल फीचर्स, बुकिंग ₹25,000 में शुरू

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com