Maruti Suzuki e Vitara Electric SUV: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki e Vitara को भारतीय बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने ऐलान किया है कि इस SUV का पहला प्रोडक्शन यूनिट 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर प्लांट से रोलआउट होगा.
भारत में इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 3 सितंबर को होने की संभावना है. खास बात यह है कि e Vitara पहले से ही UK में बिक्री के लिए उपलब्ध है और वहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
हाइब्रिड से आगे, अब इलेक्ट्रिक सफर
मारुति सुजुकी e Vitara कंपनी के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाली है, क्योंकि यह ब्रांड की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV है. भारतीय EV बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, MG ZS EV जैसी गाड़ियों से होगा.
दमदार और मॉडर्न डिजाइन
e Vitara के फ्रंट में थ्री-पॉइंट मैट्रिक्स LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं, जो हेडलाइट्स में इंटीग्रेटेड हैं. हेडलाइट के बीच का पियानो ब्लैक एक्सेंट और रियर विंडशील्ड पर Nexa ब्रांडिंग इसे प्रीमियम लुक देते हैं. SUV में 18-इंच अलॉय व्हील्स, मजबूत C पिलर्स और नए डिज़ाइन के LED टेललाइट्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.
लग्जरी इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी
कैबिन में ब्राउन और ब्लैक का डुअल-टोन कलर स्कीम दिया गया है. इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. लेदरेट सीट्स और फिक्स्ड ग्लास रूफ के साथ इंटीरियर का प्रीमियम फील बढ़ जाता है.
हाई-टेक फीचर्स की भरमार
मारुति सुजुकी e Vitara में मिलेंगे:
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- ड्राइवर सीट में 10-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट
- स्लाइड और रीक्लाइन होने वाली रियर सीट्स
- 7 एयरबैग्स
- लेवल-2 ADAS
- 360-डिग्री कैमरा
- वायरलेस चार्जिंग पैड
- की-लेस एंट्री
- राइड-बाय-वायर सिस्टम
- एम्बिएंट लाइटिंग
बैटरी और रेंज
e Vitara दो बैटरी ऑप्शंस में आएगी:
- 49 kWh बैटरी: 346 किमी WLTP रेंज
- 61 kWh बैटरी (सिंगल मोटर): 428 किमी WLTP रेंज
- 61 kWh बैटरी (डुअल मोटर): 412 किमी WLTP रेंज
यह SUV न सिर्फ लंबी रेंज देगी, बल्कि पावर और परफॉर्मेंस के मामले में भी भारतीय EV मार्केट में एक नई पहचान बनाएगी.
ये भी देखिए:













