Mahindra XEV 9S Vs Kia Clavis EV: 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV में कौन है असली बादशाह?

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Mahindra XEV 9S Vs Kia Clavis EV: भारत में इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV सेगमेंट में आज जिस गाड़ी ने सबसे ज्यादा हलचल मचा दी है, वह महिंद्रा की नई XEV 9S है. कंपनी ने इसे छह वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है और शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. इसके मुकाबले बाजार में मजबूत चुनौती देने Kia Carens Clavis EV पहुंच चुकी है, जिसकी कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है. अब क्योंकि दोनों ही इलेक्ट्रिक 7-सीटर फैमिली सेगमेंट को टारगेट करती हैं, ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि कौन – सी SUV ज़्यादा बेहतर है? आइए इस पूरे मुकाबले को आसान भाषा में समझते हैं.

बैटरी पैक और पावर: किसमें है ज्यादा दम?

महिंद्रा XEV 9S की असली ताकत इसके तीन बड़े बैटरी पैक ऑप्शन 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh में दिखती है. छोटी बैटरी वाले मॉडल में 170 kW की पावर मिलती है, मिड वेरिएंट 180 kW ताकत देता है और सबसे बड़ा 79 kWh पैक 210 kW की तगड़ी पावर प्रदान करता है. इससे यह साफ है कि पावर के मामले में महिंद्रा XEV 9S इस सेगमेंट की सबसे दमदार इलेक्ट्रिक 7-सीटर बनकर आई है.

Kia Carens Clavis EV की बात करें तो यह दो बैटरी ऑप्शन 42 kWh और 51.4 kWh—के साथ आती है. इनके साथ 99 kW और 126 kW आउटपुट वाले इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं, जो अधिकतम 255 Nm टॉर्क उत्पन्न करते हैं. रेंज की बात करें तो 42 kWh बैटरी 404 किमी की ARAI रेंज देती है जबकि बड़ी बैटरी एक बार चार्ज में 490 किमी तक चली जाती है.

यहां एक चीज़ साफ दिखती है Carens Clavis EV रेंज में आगे है, जबकि XEV 9S पावर में सबसे ताकतवर है.

 

कौनसी SUV ज्यादा लग्जरी और हाई-टेक है?

महिंद्रा XEV 9S फीचर्स में बिल्कुल फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV की तरह आती है. इसमें बॉस मोड, वेंटिलेटेड सेकेंड-रो सीट्स, रीक्लाइन और स्लाइड एडजस्टमेंट, सनशेड्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं. कैबिन को साइलेंट बनाने के लिए इसमें Acoustic Laminated Glass इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, ट्रांसलूसेंट डोर इंसर्ट्स और ‘LiveYourMood’ इंटरफ़ेस गाड़ी के अंदर आधुनिकता का एहसास देते हैं.

मनोरंजन की बात करें तो इसमें Dolby Atmos वाला 16-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम, तीन बड़े स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी, स्मार्ट क्लाइमेट Camp Mode और कई इंटीग्रेटेड ऐप्स मिलती हैं.

दूसरी ओर, Kia Carens Clavis EV अपने ICE मॉडल से लगभग वही प्रीमियम फील लेकर आई है. इसमें 26.62-इंच का ड्यूल पैनोरमिक डिस्प्ले है जो इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले को जोड़ता है. इसके साथ 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बियंट लाइटिंग, फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, रिट्रैक्टेबल कप होल्डर और प्रीमियम Jabara कवर मिलता है.

सुविधाओं में Carens Clavis EV भी पीछे नहीं है. इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, Smart Pure Air Purifier, AQI डिस्प्ले और ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ शामिल है.

फीचर्स की बात करें तो

  • XEV 9S टेक्नोलॉजी और साउंड सिस्टम में बेस्ट है.
  • Clavis EV कैबिन लक्ज़री और डिस्प्ले में आगे है.

कीमत और वेरिएंट्स: किसमें मिलेगा बेहतर वैल्यू?

महिंद्रा ने नई इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV XEV 9S को छह वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी ने प्रत्येक वेरिएंट के साथ अलग-अलग बैटरी पैक उपलब्ध कराए हैं.

सबसे पहले, Pack One Above वेरिएंट की बात करें तो इसमें 59 kWh बैटरी पैक मिलता है और इसकी कीमत 19.95 लाख रुपये है. इसी पैक का 79 kWh बैटरी वाला मॉडल 21.95 लाख रुपये में उपलब्ध है.

इसके बाद आता है Pack Two Above वेरिएंट, जो 70 kWh बैटरी पैक के साथ 24.45 लाख रुपये में आता है. वहीं इसी के 79 kWh संस्करण की कीमत 25.45 लाख रुपये रखी गई है.

महिंद्रा ने Pack Three वेरिएंट की कीमत 27.35 लाख रुपये तय की है, जिसमें 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है. वहीं इसके टॉप मॉडल Pack Three Above की कीमत 29.45 लाख रुपये है और यह भी 79 kWh बैटरी के साथ आता है.

अब बात करते हैं Kia Carens Clavis EV की, जो कुल छह वेरिएंट्स में उपलब्ध है. किआ ने इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू की है, जबकि इसका टॉप मॉडल 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलता है.

वेरिएंट्स की बात करें तो HTK+ की कीमत 17.99 लाख रुपये, HTX E की 19.99 लाख रुपये, और HTX की कीमत 20.49 लाख रुपये है. इसके बाद HTX E ER वाला वेरिएंट 21.99 लाख रुपये, HTX ER 22.49 लाख रुपये, और टॉप वेरिएंट HTX+ ER 24.49 लाख रुपये में उपलब्ध है.

कौनसी SUV लेनी चाहिए?

अगर आपको तगड़ी पावर, हाई-टेक फीचर्स और भविष्य वाली इलेक्ट्रिक SUV चाहिए, तो महिंद्रा XEV 9S एक दमदार विकल्प बनकर आती है.

अगर आपका फोकस बेहतर रेंज, कम शुरुआती कीमत और प्रीमियम फैमिली-कैबिन पर है, तो Kia Carens Clavis EV आपके लिए ज्यादा सही चुनाव है.

दोनों ही गाड़ियां शानदार हैं, लेकिन आपका चुनाव इस बात पर निर्भर करेगा कि आप पावर चाहते हैं या रेंज, टेक्नोलॉजी चाहते हैं या कीमत.

ये भी देखिए:

₹23.69 लाख में लॉन्च हुई Mahindra BE 6 Formula E Edition, रफ्तार और फीचर्स जानकर हिल जाएगा दिमाग

Tata Sierra vs Toyota Urban Cruiser Hyryder: कौन-सी SUV है आपके लिए सही? फीचर्स और कीमत का पूरा मुकाबला

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com