Mahindra Vision X, Vision T, Vision S, And Vision SXT: मुंबई में स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर महिंद्रा ने ऑटोमोबाइल जगत में बड़ा धमाका किया. लंबे समय से जारी टीज़र्स की सीरीज़ को खत्म करते हुए कंपनी ने एक साथ चार नए कॉन्सेप्ट SUV महिंद्रा Vision X, Vision T, Vision S और Vision SXT पेश किए हैं.
ये सभी SUV दिखने में अलग-अलग हैं और अलग-अलग सेगमेंट को रिप्रेज़ेंट करती हैं, लेकिन इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये सभी महिंद्रा के नए NU.IQ प्लेटफॉर्म पर बनी हैं. यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर C-सेगमेंट की गाड़ियों के लिए तैयार किया गया है, जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च होंगी.
महिंद्रा Vision T और Vision SXT – थार की झलक, नए अवतार में
- Vision T और Vision SXT, दोनों का डिज़ाइन महिंद्रा की पहले पेश की गई Thar.e कॉन्सेप्ट से प्रेरित है.
- Vision T में पूरी तरह बॉक्सी बॉडी दी गई है, जो इसे दमदार और क्लासिक लुक देती है.
- Vision SXT में ट्रक जैसा केबिन है, जिसमें डेक पर स्पेयर व्हील लगाए गए हैं.
- दोनों का डिज़ाइन मजबूत और बोल्ड है, हालांकि प्रोडक्शन वर्ज़न में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है ताकि ये रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल हों.

महिंद्रा Vision S – बॉक्सी लेकिन मॉडर्न
- Vision S कॉन्सेप्ट का लुक बॉक्सी है, जिसमें चारों तरफ सीधी रेखाएं दी गई हैं.
- फ्रंट में ट्विन पीक्स लोगो के दोनों ओर वर्टिकली लगे LED लाइट्स हैं.
- हेडलैम्प का डिज़ाइन बिल्कुल नया है, जो L-शेप पैटर्न बनाता है.
- ऑफ-रोड लुक देने के लिए इसमें रूफ-माउंटेड लाइट्स, मजबूत बंपर, साइड में प्लास्टिक क्लैडिंग और बड़े व्हील आर्च दिए गए हैं.
- मॉडर्न टच के लिए फ्लश डोर हैंडल्स, स्लीक ORVMs और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं.
- माना जा रहा है कि इसके कई डिजाइन एलिमेंट्स नेक्स्ट-जेन महिंद्रा बोलेरो में भी देखने को मिल सकते हैं.

महिंद्रा Vision X – स्लिक और स्टाइलिश
- Vision X कॉन्सेप्ट में मॉडर्न और स्पोर्टी टच है.
- सामने स्लिम हेडलैम्प्स और स्लीक एयर इनटेक दिए गए हैं.
- लंबा हुड और स्लोपिंग रूफ इसे कूपे जैसी प्रोफाइल देता है.
- फ्लश-टाइप डोर हैंडल और ड्यूल-टोन रियर बंपर इसके प्रीमियम लुक को और बढ़ाते हैं.

महिंद्रा का यह कदम साफ दिखाता है कि कंपनी भविष्य के SUV मार्केट में हाई-टेक, मॉडर्न और दमदार डिज़ाइन वाली गाड़ियों पर फोकस कर रही है. अगर ये कॉन्सेप्ट्स प्रोडक्शन में आते हैं, तो भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट की तस्वीर बदल सकती है.
ये भी देखिए:
Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara, जानिए लॉन्च डेट, रेंज और धांसू फीचर्स













