MAHA TET 2025: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

MAHA TET 2025: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2025) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से 3 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. आवेदन mahatet.in की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है.

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • नोटिफिकेशन जारी: 13 सितंबर 2025
  • आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 3 अक्टूबर 2025
  • फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 3 अक्टूबर 2025
  • एडमिट कार्ड जारी: 10 से 23 नवंबर 2025
  • परीक्षा तिथि: 23 नवंबर 2025 (दो शिफ्टों में)
  • परिणाम (Result): बाद में घोषित होगा

आवेदन शुल्क (Application Fee)

केवल पेपर 1 या पेपर 2 के लिए

  • सामान्य/ओबीसी/EWS/SEBC/Open/SBC/NT/VJA/TA : ₹1000/-
  • SC/ST : ₹700/-

दोनों पेपर के लिए

  • सामान्य/ओबीसी/EWS/SEBC/Open/SBC/NT/VJA/TA : ₹1200/-
  • SC/ST : ₹900/-

भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है.

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: कोई निर्धारित सीमा नहीं

पात्रता (Eligibility)

पेपर 1 (कक्षा 1–5)

  • 12वीं पास के साथ D.Ed./B.Ed. या समकक्ष योग्यता

पेपर 2 (कक्षा 6–8)

  • 12वीं/स्नातक के साथ D.Ed./B.Ed. या समकक्ष योग्यता

दोनों पेपर

  • 12वीं/स्नातक के साथ D.Ed./B.Ed. या समकक्ष योग्यता

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

MAHA TET 2025 की भर्ती प्रक्रिया इन चरणों से पूरी होगी:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)

  1. सबसे पहले उम्मीदवार MSCE MAHA TET Notification 2025 ध्यान से पढ़ें.
  2. आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं.
  3. Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  4. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें.
  5. आवेदन शुल्क जमा करें.
  6. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com