Logitech ने लॉन्च किया Solar+ K980 Wireless Keyboard, रोशनी से चार्ज, 10 साल बैटरी लाइफ और दमदार फीचर्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Logitech Signature Slim Solar+ K980 Wireless Keyboard: लॉजिटेक (Logitech) ने अपने नए वायरलेस कीबोर्ड Signature Slim Solar+ K980 को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है. यह कीबोर्ड कंपनी की नई Logi LightCharge टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जो किसी भी लाइट सोर्स (सूरज की रोशनी या कृत्रिम रोशनी) से चार्ज हो सकता है.

खास बात यह है कि पूरी तरह चार्ज होने के बाद यह लगातार 4 महीने तक अंधेरे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है.

कीमत और उपलब्धता

लॉजिटेक का नया Signature Slim Solar+ K980 कीबोर्ड $99.99 (करीब ₹8,900) में यूनिवर्सल और मैक वेरिएंट्स के लिए लॉन्च किया गया है. वहीं बिज़नेस वेरिएंट की कीमत $109.99 (करीब ₹9,700) रखी गई है. यह कीबोर्ड 24 सितंबर से ग्लोबली Logitech की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रीसेलर्स के जरिए उपलब्ध होगा.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • इस वायरलेस कीबोर्ड में कंपनी ने Logi LightCharge टेक्नोलॉजी दी है, जिसमें एक लाइट हार्वेस्टिंग स्ट्रिप और लॉन्ग-लाइफ बैटरी लगी है.
  • कंपनी का दावा है कि बैटरी की लाइफ 10 साल तक रह सकती है और इसकी एनर्जी-सेविंग डिजाइन इसे ज्यादा भरोसेमंद बनाती है.
  • एक बार चार्ज करने पर यह कीबोर्ड 4 महीने तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • इसका डिजाइन स्लिम और लो-प्रोफाइल है, जिसमें Scissor-switch keys और न्यूमेरिक कीपैड के साथ फुल-साइज़ लेआउट मिलता है.

मल्टी-डिवाइस और स्मार्ट फीचर्स

  • यह कीबोर्ड मल्टी-OS सपोर्ट के साथ आता है और Easy-Switch Keys की मदद से इसे एक साथ तीन डिवाइस (कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट या फोन) से जोड़ा जा सकता है.
  • Logi Options+ ऐप के जरिए इसमें स्मार्ट कस्टमाइजेशन किया जा सकता है.
  • इसमें Smart Actions के जरिए टास्क ऑटोमेशन और AI Launch Key दी गई है, जिससे सीधे Copilot, Gemini या ChatGPT जैसे टूल्स पर पहुंचा जा सकता है.
  • इसके F-Keys को पूरी तरह कस्टमाइज किया जा सकता है.

कनेक्टिविटी और डिजाइन

  • Logitech Signature Slim Solar+ K980 कीबोर्ड Bluetooth Low Energy पर काम करता है.
  • यह Logitech Flow को भी सपोर्ट करता है, अगर इसे किसी कंपेटिबल माउस से जोड़ा जाए.
  • इसका साइज 142.9×430.8×20.2mm है और वजन करीब 700 ग्राम है.
  • इसमें एक ऑन/ऑफ पावर स्विच भी दिया गया है.

कुल मिलाकर, Logitech Signature Slim Solar+ K980 एक ऐसा वायरलेस कीबोर्ड है जिसे चार्जिंग के झंझट से मुक्ति चाहिए. इसका सोलर चार्जिंग फीचर, स्मार्ट शॉर्टकट्स और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी इसे टेक्नोलॉजी प्रेमियों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए शानदार विकल्प बनाता है.

ये भी देखिए: 

Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Pad 2 Pro, 12,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से सबको किया हैरान

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com