LG Magnit Active Micro LED TV: टेक्नोलॉजी की दुनिया में LG Electronics ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. कंपनी ने अपने प्रीमियम टीवी सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री लेते हुए नया LG Magnit Active Micro LED TV लॉन्च किया है. यह 136 इंच का जबरदस्त 4K डिस्प्ले वाला लग्जरी टीवी है, जिसमें इस्तेमाल की गई Active Micro LED तकनीक इसे बाकी LED और OLED टीवी से कहीं आगे खड़ा करती है.
माइक्रो LED तकनीक से मिलेगा सिनेमा जैसा अनुभव
LG Magnit Active Micro LED टीवी में हर पिक्सल अपनी अलग लाइट जनरेट करता है, जिससे गहरे ब्लैक शेड्स, बेहद शार्प कलर्स और अल्ट्रा हाई कॉन्ट्रास्ट रेश्यो (1,000,000:1) मिलता है.
इस टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision HDR सपोर्ट, और LG का 6th Gen α9 AI Processor दिया गया है, जो हर सीन को क्रिएटर के इरादे के मुताबिक एनालाइज करके विजुअल्स को और शानदार बनाता है.
कंपनी का दावा है कि यह टीवी न सिर्फ फिल्मों बल्कि स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान भी बेहद स्मूद मोशन और बेहतरीन ब्राइटनेस प्रदान करता है.
100W साउंड और वेबOS स्मार्ट टीवी फीचर
LG ने इस टीवी में 100W के 4.2 चैनल स्पीकर्स दिए हैं, जो Dolby Atmos के साथ मिलकर थिएटर-जैसा सराउंड साउंड देते हैं. साथ ही इसमें eARC सपोर्ट, AirPlay 2 और Miracast वायरलेस कास्टिंग की सुविधा भी मौजूद है.
टीवी LG के लेटेस्ट webOS प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे आप Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar जैसी ऐप्स के अलावा LG Channels के जरिए फ्री स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा LG Gallery+ मोड के जरिए यह टीवी आपके घर की दीवार पर डिजिटल आर्ट डिस्प्ले में भी बदल सकता है.
ग्लोबल लॉन्च और कीमत
LG Magnit Active Micro LED फिलहाल दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसे उत्तर अमेरिका समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक लक्जरी-ग्रेड टीवी होगा, जो Sony Crystal LED C-Series और Samsung The Wall जैसे हाई-एंड मॉडल्स को टक्कर देगा.
शानदार डिजाइन और सुरक्षा
टीवी में फ्लिकर-फ्री स्क्रीन, लो ग्लेयर सरफेस कोटिंग और TuV Rheinland कलर कंसिस्टेंसी सर्टिफिकेशन दिया गया है. यानी आंखों की थकान कम होगी और हर एंगल से कलर एक जैसा दिखाई देगा.
LG Magnit Active Micro LED टीवी सिर्फ एक टीवी नहीं, बल्कि एक लग्जरी होम सिनेमा एक्सपीरियंस है. इसमें वह सब कुछ है जो किसी हाई-एंड होम थिएटर सेटअप में चाहिए जैसे कि ब्रिलियंट डिस्प्ले, AI प्रोसेसिंग, दमदार साउंड और प्रीमियम डिजाइन.
ये भी देखिए:














