Lava Bold N1 5G: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन शानदार डिज़ाइन, 90Hz डिस्प्ले और लेटेस्ट Android 15 के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस सभी भारतीय 5G नेटवर्क्स जैसे Airtel और Jio को सपोर्ट करता है.
खास बात यह है कि फोन में 13MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. साथ ही, यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है.

Lava Bold N1 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
- 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट – ₹7,499
- 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट – ₹7,999
कंपनी ने फोन को Champagne Gold और Royal Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को Amazon Great Indian Festival 2025 (23 सितंबर से शुरू) में खरीद पाएंगे.
लावा ने लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट की भी घोषणा की है. SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को ₹750 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस ऑफर के बाद Lava Bold N1 5G की कीमत घटकर ₹6,749 (64GB) और ₹7,249 (128GB) हो जाएगी.
Lava Bold N1 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 6.75-इंच HD+ LCD, 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो
- सॉफ्टवेयर: Android 15 (2 साल के Android अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा)
- प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर Unisoc T765
- रैम और स्टोरेज: 4GB RAM + 64/128GB स्टोरेज (4GB वर्चुअल RAM + 1TB एक्सपेंशन सपोर्ट)
- कैमरा:
- रियर – 13MP + सेकेंडरी कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps
- फ्रंट – 5MP सेल्फी कैमरा
- बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग (बॉक्स में 10W चार्जर)
- कनेक्टिविटी: Wi-Fi, Bluetooth 4.2, OTG, USB Type-C
- अन्य फीचर्स: IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस
Lava Bold N1 5G बजट कैटेगरी में भारतीय यूज़र्स को एक दमदार ऑप्शन दे रहा है. इसमें 90Hz डिस्प्ले, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं, वो भी ₹8,000 से कम कीमत में. लावा का यह फोन निश्चित रूप से Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा.
ये भी देखिए:















