19HP पावर और जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च हुई KTM 160 Duke, ₹1.85 लाख रखी गई कीमत

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

KTM 160 Duke: भारतीय बाइक प्रेमियों के लिए KTM ने एक नया तोहफा पेश किया है. कंपनी ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपनी नई KTM 160 Duke लॉन्च कर दी है. यह एंट्री-लेवल ड्यूक मॉडल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.85 लाख रखी गई है.

इस बाइक का सीधा मुकाबला Yamaha MT-15 से होगा। खास बात यह है कि KTM जल्द ही इसका फुली-फेयर्ड वर्जन RC160 भी लॉन्च करने वाली है, जो आने वाले हफ्तों में डेब्यू करेगा.

इंजन और परफॉर्मेंस

KTM 160 Duke में 164.2cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, SOHC इंजन दिया गया है. यह इंजन 19 हॉर्सपावर @ 9,500 RPM और 15.5 Nm टॉर्क @ 7,500 RPM जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्लिप और असिस्ट क्लच से लैस है, जिससे गियर शिफ्ट स्मूथ होते हैं.

हैंडलिंग और ब्रेकिंग

इस बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं, जिन पर ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। फ्रंट में WP अपसाइड-डाउन फोर्क्स (138 मिमी ट्रैवल) और रियर में मोनो-लिंक सस्पेंशन (161 मिमी ट्रैवल) मिलता है.

ब्रेकिंग के लिए Brembo का डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड आता है, जिसमें 320 मिमी फ्रंट डिस्क और 230 मिमी रियर डिस्क है. फ्रेम स्टील ट्रेलिस का है और सभी लाइट्स ऑल-LED सेटअप में दी गई हैं.

फीचर्स और डिज़ाइन

नई KTM 160 Duke को तीन कलर ऑप्शन Electronic Orange, Atlantic Blue और Silver Metallic Matte में उतारा गया है. इसमें 5-इंच LCD कंसोल है, जो मोबाइल कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट करता है. 147 किलोग्राम वज़न वाली यह बाइक 815 मिमी सीट हाइट के साथ आती है और इसमें 10.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.

किससे होगा मुकाबला?

भारतीय मार्केट में नई KTM 160 Duke का मुकाबला सीधे तौर पर TVS Apache RTR 160 4V और Yamaha MT-15 जैसी बाइक्स से होगा.

ये भी देखिए:

233cc इंजन के साथ लॉन्च हुई 2026 Kawasaki KLX230R S, कीमत सिर्फ ₹1.94 लाख

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com