Kawasaki Z1100 2026: भारत में Kawasaki India ने अपनी दमदार Z सीरीज़ की नई मोटरसाइकिल Z1100 (2026 Edition) लॉन्च कर दी है. इस नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹12.79 लाख रखी गई है. नई Z1100 में कंपनी ने डिजाइन से लेकर टेक्निकल लेवल तक कई अपडेट किए हैं, जिससे यह बाइक पहले से ज़्यादा पावरफुल, स्टेबल और मॉडर्न बन गई है.
शानदार इंजन और पॉवर आउटपुट
नई Kawasaki Z1100 में 1,099cc का इनलाइन फोर-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 134 हॉर्सपावर की जबरदस्त ताकत 9,000 rpm पर और 113 Nm टॉर्क 7,600 rpm पर जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है जो राइडिंग को और स्मूद बनाता है, खासकर हाई-स्पीड पर.

Ninja 1100SX वाला एलुमिनियम फ्रेम
Z1100 को Ninja 1100SX वाले एलुमिनियम फ्रेम पर तैयार किया गया है, जिससे बाइक को बेहतरीन स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी और कंट्रोल मिलता है.
सस्पेंशन की बात करें तो इसमें Showa के फुली-एडजस्टेबल यूनिट्स लगाए गए हैं. स्टैंडर्ड वर्ज़न में Showa फोर्क्स दिए गए हैं.
जबकि SE वर्ज़न में Showa फोर्क और Öhlins S46 मोनोशॉक शामिल है, जिसमें रिमोट प्रीलोड एडजस्टर भी मिलता है. यह सेटअप राइड को काफी कम्फर्टेबल और रेसिंग सर्किट्स पर कंट्रोल्ड बनाता है.

ब्रेकिंग सिस्टम में बड़ा अपग्रेड
Kawasaki ने Z1100 के ब्रेकिंग हार्डवेयर को भी अपग्रेड किया है.
स्टैंडर्ड मॉडल में Kawasaki-ब्रांडेड Tokico रेडियल कैलिपर्स हैं, जो Ninja 1100SX जैसे हैं, लेकिन यहां 310mm डुअल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं जो Ninja के 300mm डिस्क से बड़े हैं.
वहीं, SE मॉडल में कंपनी ने इसे और एडवांस्ड बनाया है. इसमें Brembo M4.32 कैलिपर्स और स्टील-ब्रेडेड ब्रेक लाइन्स दी गई हैं, जो ब्रेकिंग रिस्पॉन्स और सेफ्टी दोनों में बड़ा सुधार लाती हैं.

फीचर्स में अब और भी हाई-टेक सिस्टम
नई Z1100 सिर्फ इंजन और डिजाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अब ढेरों राइडिंग असिस्टेंस फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इनमें शामिल 2 पावर मोड्स – Full और Low, 3 लेवल्स का ट्रैक्शन कंट्रोल, जिसे आप चाहें तो डिसेबल भी कर सकते हैं बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर (गियर बदलना बेहद स्मूद), क्रूज़ कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS हैं और ये सभी फीचर्स एक 5-एक्सिस IMU (Inertial Measurement Unit) द्वारा सपोर्टेड हैं, जो राइडिंग को और भी सेफ और प्रिसाइज बनाता है.

डिजाइन में मामूली लेकिन असरदार बदलाव
Z1100 में कंपनी ने अपने आइकॉनिक Z DNA को बरकरार रखते हुए इसे थोड़ा और एग्रेसिव लुक दिया है. बाइक की LED हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और कॉम्पैक्ट टेल सेक्शन इसे पहले से ज्यादा डायनेमिक बनाते हैं. इसका डिज़ाइन ऐसा है कि यह रेसिंग ट्रैक पर भी उतनी ही दमदार दिखती है, जितनी सड़क पर.
Kawasaki Z1100 (2026): भारत में लॉन्च का असर
नई Z1100 के लॉन्च के साथ Kawasaki ने भारतीय बाजार में एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सुपरबाइक सेगमेंट में वह टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस दोनों में आगे है. ₹12.79 लाख की कीमत में यह बाइक अब Ninja 1100SX और Suzuki Katana जैसी बाइक्स को सीधी टक्कर देती है.
ये भी देखिए:













