Kawasaki Versys 650 2026: कावासाकी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी मिडिल-वेट एडवेंचर टूरर बाइक Versys 650 के 2026 मॉडल को लॉन्च कर दिया है. हाल ही में Ninja 650 का 2026 वर्जन पेश करने के बाद अब कंपनी ने Versys 650 को भी अपडेटेड अवतार में उतारा है. नई कावासाकी Versys 650 की एक्स-शोरूम कीमत 8.63 लाख रुपये रखी गई है, जो पिछले मॉडल ईयर के मुकाबले 15,000 रुपये ज्यादा है.
नया लुक, वही दमदार पहचान
2026 Kawasaki Versys 650 में इस बार कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि इसे नए पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है. बाइक को अब Metallic Graphite Gray और Metallic Spark Black के डार्क शेड में उतारा गया है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और एडवेंचर-रेडी लुक देता है.
यह नया वर्जन फिलहाल MY25 मॉडल के साथ-साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा, जिसमें थोड़ा अलग कलर ऑप्शन दिया गया था. डिजाइन की बात करें तो बाइक में वही ऊंची बीक, ट्विन हेडलैंप सेटअप और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन बरकरार रखी गई है, जो Versys की पहचान मानी जाती है.
![]()
फीचर्स में नहीं हुई कोई कटौती
फीचर्स के मामले में भी 2026 Versys 650 पहले जैसी ही पूरी तरह लोडेड है. इसमें 4.3 इंच का TFT कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसके अलावा बाइक में KTRC (Kawasaki Traction Control), इकनॉमिक राइडिंग इंडिकेटर, फोर-वे एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और सेफ्टी के लिए ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबी दूरी की राइड को आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
Kawasaki Versys 650 में वही भरोसेमंद 649cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 8,500 rpm पर 67 hp की पावर और 7,000 rpm पर 61 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो हाईवे और पहाड़ी रास्तों पर स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है.
![]()
सस्पेंशन, ब्रेक और हार्डवेयर
बाइक का इंजन ट्यूब्यूलर डायमंड स्टील फ्रेम में फिट किया गया है. सस्पेंशन की बात करें तो आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क दिए गए हैं, जिनमें रिबाउंड डैम्पिंग और स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलता है. पीछे की तरफ सिंगल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है, जिसमें रिमोट स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी मौजूद है.
ब्रेकिंग के लिए आगे 300 mm के डुअल सेमी-फ्लोटिंग डिस्क और पीछे 250 mm का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो मजबूत स्टॉपिंग पावर सुनिश्चित करता है.
साइज और डायमेंशन्स
2026 Kawasaki Versys 650 का व्हीलबेस 1,415 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm और सीट हाइट 845 mm है. बाइक का कर्ब वेट 220 किलोग्राम बताया गया है, जबकि ड्राई वेट करीब 201 किलोग्राम है. लंबी यात्राओं को ध्यान में रखते हुए इसमें 21 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे बार-बार पेट्रोल भरवाने की चिंता कम होती है.
कुल मिलाकर, नई Kawasaki Versys 650 उन राइडर्स के लिए है, जो एक भरोसेमंद, आरामदायक और दमदार एडवेंचर टूरर की तलाश में हैं. भले ही इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव न किया गया हो, लेकिन नया कलर और प्रीमियम फिनिश इसे 2026 के हिसाब से फ्रेश बनाता है. कीमत में हुई हल्की बढ़ोतरी के बावजूद Versys 650 अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनी हुई है.
ये भी देखिए:
₹14.42 लाख में स्पोर्ट-टूरर का धमाका! 2026 Ninja 1100SX ने बदला सिर्फ रंग, ताकत वही पुरानी













