iQOO Z10 5G And iQOO Z10x 5G: अगर आप ₹15,000 से ₹20,000 की रेंज में एक दमदार स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो Vivo के सब-ब्रांड iQOO का दो स्मार्टफोन iQOO Z10 5G और iQOO Z10x 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. दोनों ही स्मार्टफोन्स मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और इनमें Android 15 आधारित FunTouch OS 15 दिया गया है.
iQOO Z10 5G : स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.77-इंच FHD+ AMOLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
- बैटरी: 7,300mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- कैमरा:
- बैक – 50MP प्राइमरी सेंसर + 2MP डेप्थ सेंसर
- फ्रंट – 8MP सेल्फी कैमरा
- सिक्योरिटी: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
- रेसिस्टेंस: IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट
- कलर ऑप्शन: Glacier Silver और Stellar Black

iQOO Z10x 5G : स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.7-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300
- बैटरी: 6,500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग
- कैमरा:
- बैक – 50MP प्राइमरी सेंसर + 2MP डेप्थ सेंसर
- फ्रंट – 8MP सेल्फी कैमरा
- रेसिस्टेंस: IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट
- कलर ऑप्शन: Ultramarine और Titanium

iQOO Z10 5G की कीमत
- 8GB + 128GB : ₹21,999
- 8GB + 256GB : ₹23,999
- 12GB + 256GB : ₹25,999
iQOO Z10x 5G की कीमत
- 6GB + 128GB : ₹13,499
- 8GB + 128GB : ₹14,999
- 8GB + 256GB : ₹16,499
लॉन्च ऑफर्स और उपलब्धता
- iQOO ने ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं:
- iQOO Z10 5G पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
- iQOO Z10x 5G पर ₹1,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है.
- दोनों स्मार्टफोन Amazon.in और iQOO India eStore पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.
कुल मिलाकर iQOO Z10 सीरीज़, दमदार बैटरी, तेज चार्जिंग, और आकर्षक कीमतों के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में यूज़र्स को एक नया और पावरफुल ऑप्शन दे रही है.
ये भी देखिए:















