iPhone Air: Apple ने अपने नए iPhone Air को लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी अब तक का सबसे प्रीमियम और हल्का स्मार्टफोन बता रही है. इस डिवाइस को खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो परफॉर्मेंस, स्टाइल और पावरफुल फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं. भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई है और इसे लेकर टेक प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
स्टोरेज और कलर ऑप्शन्स
iPhone Air को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 256GB, 512GB और 1TB में पेश किया गया है. कलर ऑप्शन्स भी बेहद आकर्षक रखे गए हैं, जिनमें Space Black, Cloud White, Light Gold और Sky Blue शामिल हैं. यानी स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलेगा.
भारत में कीमत और उपलब्धता
Apple ने iPhone Air का ग्लोबल प्री-ऑर्डर शुक्रवार, 12 सितंबर सुबह 5 बजे PDT से शुरू करने की घोषणा की है. भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, जापान, जर्मनी, फ्रांस, UAE और सिंगापुर जैसे 63 देशों में ग्राहक इसे बुक कर सकेंगे.
भारत सहित शुरुआती देशों में 19 सितंबर से डिलीवरी शुरू होगी, जबकि बाकी 22 देशों में यह 26 सितंबर से उपलब्ध होगा.
iOS 26 अपडेट और Apple Intelligence
नए iPhone Air के साथ यूज़र्स को मिलेगा iOS 26 का फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट, जो 15 सितंबर से उपलब्ध होगा। हालांकि, इसके कुछ फीचर्स अलग-अलग भाषा और क्षेत्र के हिसाब से बदल सकते हैं.
सबसे खास फीचर है Apple Intelligence, जो बीटा वर्जन में उपलब्ध होगा. फिलहाल यह English, French, German, Italian, Portuguese (Brazil), Spanish, Simplified Chinese, Japanese और Korean में चलेगा. साल के अंत तक और भाषाओं को इसमें जोड़ा जाएगा.
एक्सेसरीज़ और AppleCare
iPhone Air के लिए Apple ने एक्सेसरीज़ भी लॉन्च की हैं.
- MagSafe Battery – ₹11,900
- MagSafe Case – ₹4,900
- Bumper – ₹3,900
- Crossbody Strap – ₹5,900
- 40W Dynamic Power Adapter with 60W Max – ₹3,900
साथ ही, AppleCare+ और AppleCare One प्लान भी मिलेंगे, जिनमें चोरी, एक्सीडेंटल डैमेज, बैटरी रिप्लेसमेंट और 24/7 सपोर्ट शामिल है.
iCloud+ और फ्री सब्सक्रिप्शन
Apple ने iPhone Air खरीदने वाले ग्राहकों के लिए iCloud+ सब्सक्रिप्शन भी पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹75 प्रति माह है. इसके साथ यूज़र्स को Private Relay, Hide My Email, Custom Email Domains, HomeKit Secure Video और Family Sharing जैसे फीचर्स मिलेंगे.
इसके अलावा, नए खरीदारों को तीन महीने का Apple Arcade, Apple Fitness+, Apple Music, Apple News+ और Apple TV+ का का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. हालांकि, यह ऑफर अलग-अलग क्षेत्रों में बदल सकता है.
iPhone Air अपने शानदार डिज़ाइन, हाई-एंड परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने वाला है. भारत में इसकी शुरुआत ₹1,19,900 से होती है और इसे लेकर टेक-प्रेमियों में जबरदस्त चर्चा है.
ये भी देखिए:














