Instagram AI translation Indian languages Features: अमेरिकी टेक दिग्गज Instagram ने भारत के लिए दो बड़े अपडेट का ऐलान किया है, जो यह साबित करता है कि भारत आज कंपनी के लिए कितना अहम बाजार बन चुका है. देश में करोड़ों यूज़र्स और विशाल क्रिएटर कम्युनिटी को देखते हुए Instagram अब AI Translation और Indian Fonts का विस्तार कर रहा है. इससे भारतीय भाषाओं में कंटेंट बनाना, फैलाना और स्टाइल करना पहले से कई गुना आसान हो जाएगा.
5 नई भारतीय भाषाओं में मिलेगा AI Translation फीचर
Instagram ने बताया कि बहुत जल्द Reels के लिए Meta AI Translation अब 5 नई भारतीय भाषाओं बांग्ला, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मराठी को सपोर्ट करेगा.
पहले यह सुविधा केवल English, Hindi, Spanish और Portuguese में उपलब्ध थी.
इस अपडेट के बाद क्रिएटर्स रीजनल लैंग्वेज में अपनी Reels का ऑडियो ट्रांसलेट कर पाएंगे. खास बात यह है कि AI अनुवाद करते समय क्रिएटर की असली आवाज की क्वालिटी को बरकरार रखता है.
Lip-Sync फीचर भी हुआ अपग्रेड
Instagram में एक नए ऑप्शनल AI Lip-Sync फीचर को भी जोड़ा जा रहा है, जो अनुवादित ऑडियो के हिसाब से वीडियो में होंठों की मूवमेंट को एडजस्ट कर देगा. मतलब, वीडियो ऐसा लगेगा मानो क्रिएटर ने वही भाषा बोलकर रिकॉर्ड किया हो.
भारत जैसी मल्टी-लिंगुअल कंट्री में यह फीचर क्रिएटर्स की रीच को कई गुना बढ़ा सकता है.
अब एडिट्स होंगे और भी देसी स्टाइल में
Instagram अपने एडिटिंग टूल्स में Devanagari, Bengali और Assamese स्क्रिप्ट्स के नए फॉन्ट्स ला रहा है. इससे क्रिएटर्स अपने वीडियो और Reels पर हिंदी, मराठी, बंगाली और असमी भाषा में खूबसूरत स्टाइलिश टेक्स्ट लिख सकेंगे.
- ये फॉन्ट्स Editing Timeline के Text सेक्शन में दिखेंगे.
- अगर डिवाइस की भाषा Devanagari या Bengali/Assamese में सेट है, तो ये फॉन्ट्स ऑटोमैटिकली प्राथमिकता में दिखेंगे.
- रोलआउट सबसे पहले Android पर शुरू होगा.
क्रिएटर्स के लिए Instagram लगातार कर रहा है बड़े अपडेट्स
पिछले कुछ हफ्तों में Instagram ने कई नए AI और एडिटिंग टूल लॉन्च किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- AI-पावर्ड फोटो/वीडियो रेस्टाइलिंग
- Bulk Caption Editing
- Video Reverse Feature
- बड़े साउंड इफेक्ट्स लाइब्रेरी
AI Lip-Sync टूल जो स्टैटिक इमेजेज को भी एनिमेट करता है
इन सभी अपडेट्स से साफ है कि Instagram भारत में क्रिएटर्स के लिए AI-सपोर्टेड कंटेंट क्रिएशन को नई दिशा देना चाहता है.
ये भी देखिए:
AI की आंधी! 2035 तक खत्म होंगी 30 लाख नौकरियां, जानिए किन सेक्टर पर पड़ेगा जोरदार असर















