Infinix Hot 60i 5G: स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपनी लोकप्रिय Hot 60 सीरीज़ में एक नया सदस्य जोड़ दिया है. कंपनी ने भारत में Infinix Hot 60i 5G को लॉन्च किया है, जिसे बजट सेगमेंट में खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.
Infinix Hot 60i 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Infinix Hot 60i 5G की कीमत ₹9,299 रखी गई है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है. बैंक ऑफर्स के साथ ग्राहक इसे मात्र ₹8,999 में भी खरीद सकते हैं.

फोन की बिक्री 21 अगस्त 2025 से Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शंस शैडो ब्लू, मॉनसून ग्रीन, प्लम रेड और स्लीक ब्लैक में उपलब्ध है.
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Infinix Hot 60i 5G को कंपनी ने डुअल-टोन डिज़ाइन के साथ पेश किया है. फोन को IP64 रेटिंग मिली है और इसके साथ ही TÜV सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जो 5 साल तक स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस का भरोसा देता है.
- इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है.
- स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है.
- डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है.
- स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 670 निट्स है और यह 90.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आती है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
- यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और Mali-G57 GPU से लैस है.
- इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज मिलती है.
- स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
- यह फोन Android 15 पर आधारित XOS 5.1 कस्टम UI पर काम करता है.

AI फीचर्स
Infinix ने इस फोन में कई नए AI फीचर्स दिए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- Circle to Search
- AI Call Translation
- AI Summarisation
- AI Writing Assistant
- AI Eraser (फोटो एडिटिंग के लिए)
- AI Wallpaper Generator
इसके अलावा इसमें Folax Voice Assistant भी है, जो हैंड्स-फ्री ऑपरेशन और पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स देता है.
कैमरा सेटअप
- Infinix Hot 60i 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.6 अपर्चर और PDAF सपोर्ट है.
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा है, जिसमें f/2.0 अपर्चर मिलता है.
बैटरी और चार्जिंग
- फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने की क्षमता रखती है.
- इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है.
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Infinix Hot 60i 5G में कनेक्टिविटी के लिए ये ऑप्शंस मिलते हैं:
- 5G, WiFi, Bluetooth 5.4, GPS
- 3.5mm ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट
- फोन का वजन 199 ग्राम है और इसकी मोटाई सिर्फ 8.14mm है.
कुल मिलाकर Infinix Hot 60i 5G बजट रेंज में एक शानदार स्मार्टफोन है, जिसमें शानदार डिस्प्ले, दमदार बैटरी, AI फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी जैसी खूबियां मिलती हैं. यह फोन खासकर उन यूज़र्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो ₹10,000 से कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.
ये भी देखिए:
Vivo V60 vs Oppo Reno 14: जानें किस फोन में है बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स, पढ़ें पूरा कम्पैरिजन















