IB ACIO II/ Tech Recruitment 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंटेलिजेंस एजेंसी Intelligence Bureau (IB) ने तकनीकी पदों पर नई भर्ती का ऐलान कर दिया है. गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने IB ACIO Grade-II / Tech Recruitment 2025 के लिए 258 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.
आवेदन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
भर्ती का विवरण
इस भर्ती के तहत Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade-II / Technical के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ये पद कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से जुड़े हैं.
- कुल पदों की संख्या: 258
- Computer Science & IT: 90 पद
- Electronics & Communication: 168 पद
योग्यता (Eligibility Criteria)
उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Tech या Master’s Degree (Computer Science / IT / Electronics / Electrical / Physics with Electronics) में डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास GATE स्कोर (2023, 2024 या 2025) होना जरूरी है.
आयु सीमा (Age Limit as on 16.11.2025)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- General/OBC/EWS: ₹200/-
- SC/ST: ₹100/-
- सभी महिला उम्मीदवारों के लिए: ₹100/-
शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है.
वेतनमान (IB ACIO Tech Salary 2025)
- वेतन सीमा: ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह
- भत्ते: HRA, DA, TA और अन्य सरकारी लाभ
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
IB ACIO II/Tech भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन GATE Score (2023, 2024, 2025) के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन शुरू: 25 अक्टूबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2025
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2025
- एडमिट कार्ड / परीक्षा तिथि: बाद में सूचित की जाएगी
ऐसे करें आवेदन (How to Apply Online)
- सबसे पहले mha.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर IB ACIO II/Tech Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें.
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म की एक कॉपी प्रिंट कर लें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले IB ACIO II/Tech Notification 2025 PDF को ध्यान से पढ़ें और सभी डिटेल्स की जांच करें.
अगर आप टेक्निकल बैकग्राउंड से हैं और देश की सुरक्षा एजेंसी Intelligence Bureau (IB) में काम करने का सपना देखते हैं, तो यह मौका आपके लिए शानदार है. IB ACIO Tech Recruitment 2025 न सिर्फ एक सरकारी नौकरी है बल्कि देश सेवा का अवसर भी है.
ये भी देखिए:
















