Huawei Nova 15 Series: Huawei ने चीन में अपनी पॉपुलर Nova सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Huawei Nova 15 Series लॉन्च कर दी है. इस नई सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Huawei Nova 15 Ultra, Huawei Nova 15 Pro और Huawei Nova 15 पेश किए हैं. तीनों ही फोन लेटेस्ट HarmonyOS 6.0 पर काम करते हैं और दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं. फिलहाल ये स्मार्टफोन चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.
Huawei Nova 15 Series की कीमत और उपलब्धता
Huawei Nova 15 की चीन में शुरुआती कीमत CNY 2,699 (करीब 34,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं इसका 512GB वेरिएंट CNY 2,999 (करीब 38,000 रुपये) में आता है.
Huawei Nova 15 Pro की बात करें तो इसका 256GB वेरिएंट CNY 3,499 (लगभग 45,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है. Kunlun Glass के साथ आने वाला 256GB मॉडल CNY 3,599 और 512GB मॉडल CNY 3,899 में उपलब्ध है.
सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन Huawei Nova 15 Ultra है. इसका 256GB Kunlun Glass वेरिएंट CNY 4,199 (लगभग 54,000 रुपये), 512GB वेरिएंट CNY 4,499 (लगभग 57,000 रुपये) और 1TB स्टोरेज वाला Basalt Tempered Kunlun Glass मॉडल CNY 4,999 (करीब 64,000 रुपये) में पेश किया गया है.
Huawei Nova 15 सीरीज को Vibrant Green, Zero Degree White, Phantom Night Black और Purple Goes Well With Everything जैसे आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है.

Huawei Nova 15 Pro और Nova 15 Ultra के फीचर्स
Huawei Nova 15 Ultra और Nova 15 Pro दोनों ही डुअल सिम सपोर्ट करते हैं और HarmonyOS 6.0 पर चलते हैं. इनमें 6.84 इंच का Full HD+ OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और Kunlun Glass प्रोटेक्शन मिलता है.
दोनों स्मार्टफोन में Kirin 9010S प्रोसेसर दिया गया है। Ultra मॉडल में 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जबकि Pro वेरिएंट में 512GB तक स्टोरेज दी गई है.
कैमरा सेगमेंट में Nova 15 Ultra काफी दमदार है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 1.5MP मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा दिया गया है. वहीं Nova 15 Pro में 50MP मेन कैमरा, 12MP टेलीफोटो, 13MP अल्ट्रावाइड और मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा मिलता है.
सेल्फी के लिए दोनों फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और ये स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करते हैं.
बैटरी की बात करें तो दोनों डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, Nova 15 Ultra को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जबकि Pro मॉडल IP65 रेटिंग के साथ आता है,
Huawei Nova 15 के फीचर्स
Huawei Nova 15 इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल है, जिसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, लेकिन इसकी पिक्सल डेंसिटी थोड़ी कम है,
इस फोन में Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है और इसमें 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP टेलीफोटो कैमरा और 1.5MP मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा दिया गया है, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है,
Huawei Nova 15 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है और यह भी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, फोन का वजन करीब 196 ग्राम है,
कुल मिलाकर, Huawei Nova 15 Series उन यूजर्स के लिए लाई गई है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं. खासतौर पर Nova 15 Ultra अपने हाई-एंड कैमरा और प्रीमियम प्रोटेक्शन के चलते फ्लैगशिप कैटेगरी में मजबूत दावेदारी पेश करता है.
ये भी देखिए:
पढ़ाई से एंटरटेनमेंट तक सबका बॉस! Huawei ने लॉन्च किया धमाकेदार टैबलेट, 10,100mAh बैटरी के साथ















