अपनी Electric Car की बैटरी लाइफ को कैसे बढ़ाएं? इन 7 आसान ट्रिक्स से EV को मिलेगी लंबी जिंदगी

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Electric Car Battery Life Tips: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है. लोग पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और प्रदूषण से बचने के लिए EV को बेहतर विकल्प मान रहे हैं. इलेक्ट्रिक कार हो या स्कूटर, ये न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छे हैं, बल्कि लंबी अवधि में आपकी जेब पर भी हल्के पड़ते हैं.

लेकिन एक बड़ी सच्चाई यह भी है कि EV की परफॉर्मेंस और उसकी उम्र काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आप उसकी देखभाल कैसे करते हैं. पारंपरिक वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों के मेंटेनेंस की जरूरतें अलग होती हैं, क्योंकि इनमें बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट और सॉफ्टवेयर सबसे अहम भूमिका निभाते हैं.

अगर आप छोटी-छोटी मेंटेनेंस टिप्स पर ध्यान नहीं देते, तो EV की रेंज घट सकती है, मोटर पर लोड बढ़ सकता है और बैटरी जल्दी खराब हो सकती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर की लाइफ कई सालों तक बढ़ा सकते हैं.

1. स्मार्ट तरीके से चार्ज करें: बैटरी लाइफ होगी लंबी

EV की बैटरी को हमेशा 20% से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है.

  1. हर बार 100% तक चार्ज करना
  2. या बैटरी को 0% तक गिरने देना

दोनों ही चीजें बैटरी की उम्र कम कर देती हैं.

इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग को भी सिर्फ इमरजेंसी में ही इस्तेमाल करें. बार-बार फास्ट चार्ज करने से बैटरी तेजी से गर्म होती है और सेल डिग्रेडेशन बढ़ जाता है.

2. टायर प्रेशर सही रखें: मिलेगी ज्यादा रेंज

अंडरइन्फ्लेटेड टायर बैटरी ज्यादा खर्च करते हैं क्योंकि उनका रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ जाता है. इसका मतलब है कि मोटर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, और रेंज भी घटती है.

हर हफ्ते टायर प्रेशर जरूर चेक करें और कंपनी द्वारा बताए गए स्टैंडर्ड प्रेशर को ही मेंटेन करें.

3. बैटरी को तापमान से बचाएं: गर्मी-ठंड दोनों नुकसानदायक

EV की बैटरी ज्यादा गर्मी या ज्यादा ठंड दोनों में जल्दी खराब होती है.

  • गर्मियों में गाड़ी को धूप में पार्क न करें.
  • सर्दियों में खुले और ठंडे इलाकों में लंबे समय तक EV न छोड़ें.

अगर आपकी गाड़ी में थर्मल मैनेजमेंट फीचर, बैटरी कूलिंग या प्री-कंडीशनिंग सिस्टम हो तो उसे जरूर ऑन रखें.

4. स्मूथ ड्राइविंग करें: कंपोनेंट्स की उम्र बढ़ेगी

EV में अचानक तेज़ एक्सेलरेशन या अचानक ब्रेक लगाने से मोटर और बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है.

स्मूथ ड्राइविंग न सिर्फ आपकी रेंज बढ़ाती है बल्कि ब्रेक, मोटर और ड्राइवट्रेन जैसे पार्ट्स को भी लंबे समय तक स्वस्थ रखती है.

5. सॉफ्टवेयर अपडेट कराते रहें: EV की परफॉर्मेंस हमेशा रहेगी टॉप

EV सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि चलती-फिरती कंप्यूटर टेक्नोलॉजी है.

कंपनियां लगातार ऐसे अपडेट जारी करती हैं जो बैटरी मैनेजमेंट, रेंज और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं.

साथ ही साल में 1–2 बार सर्विस सेंटर जाकर कूलिंग सिस्टमस, वायरिंग, सेंसर और कनेक्टर्स की जांच जरूर कराएं.

6. रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का सही उपयोग करें

Regenerative braking EV की खास खूबी है. यह ब्रेक लगाते समय बैटरी को थोड़ा-सा चार्ज कर देती है. इसे ऑन रखें, लेकिन बहुत तेज़ या अचानक ब्रेक लगाने की आदत से बचें.

7. गाड़ी में ज्यादा वजन न रखें: मोटर पर बढ़ता है लोड

अनावश्यक वजन उठाने से EV की रेंज कम होती है और मोटर पर लोड बढ़ता है. हमेशा कंपनी द्वारा बताए गए लोड लिमिट का ही पालन करें.

कुल मिलाकर, अगर आप अपने EV की केयर स्मार्ट तरीके से करेंगे, जैसे कि सही चार्जिंग, सही ड्राइविंग और सही मेंटेनेंस तो आपकी गाड़ी सालों तक बेहतरीन रेंज और परफॉर्मेंस दे सकती है.

EV खरीदना एक समझदारी भरा फैसला है, लेकिन उसकी सही देखभाल करना उससे भी ज्यादा ज़रूरी है.

ये भी देखिए: 

कितनी महंगी है पुतिन की कार Aurus Senat? हैरान कर देगा रूस की ‘चलती फिरती किला’ का फीचर्स

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com