कितनी महंगी है पुतिन की कार Aurus Senat? हैरान कर देगा रूस की ‘चलती फिरती किला’ का फीचर्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Aurus Senat: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं. उनके साथ हमेशा की तरह उनकी पर्सनल स्टेट कार Aurus Senat भी भारत आएगी, जो दुनिया की सबसे सुरक्षित और लग्ज़री राष्ट्रपति कारों में से एक मानी जाती है. रोल्स रॉयस जैसी शान और सैन्य टैंक जैसी सुरक्षा वाली यह लिमोज़ीन रूस की आधिकारिक प्रेसिडेंशियल कार है, जिसे पुतिन सालों से अपनी विदेश यात्राओं में इस्तेमाल करते आए हैं.

क्या है Aurus Senat? रूस की ‘चलती फिरती किला’

Aurus Senat लिमोज़ीन को मॉस्को में स्थित Aurus Motors बनाती है. यह कंपनी 2018 में रूस के सरकारी समर्थन से शुरू हुई थी और 2021 में आम लोगों के लिए भी लिमिटेड यूनिट्स में कार उपलब्ध कराई गई. इस कंपनी ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति समेत कई बड़े विश्व नेताओं के लिए भी लग्ज़री लिमोज़ीन बनाई हैं.

Aurus Senat को खासतौर पर राष्ट्रपति के लिए इस तरह तैयार किया गया है कि यह हर तरह के खतरे से सुरक्षा दे सके. इसका डिज़ाइन, बॉडी आर्मर, और टेक्नॉलजी इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में शामिल करता है.

कीमत, परफॉर्मेंस और लग्ज़री फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक Aurus Senat की कीमत लगभग 50 मिलियन रूबल, यानी करीब 6.17 लाख डॉलर या 5.6 करोड़ रुपये होती है. इसमें 4.4-लीटर V8 इंजन लगाया गया है, जो 598 bhp की जबरदस्त पावर और 880 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा एक और पावरफुल V12 इंजन वाला वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसकी पावर 850 bhp तक जाती है.

इंटीरियर की बात करें तो गाड़ी के अंदर प्रीमियम लेदर सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, हैंडक्राफ्टेड वुडन ट्रिम और हाई-क्लास एंटरटेनमेंट सिस्टम मिलता है. सुरक्षा के लिहाज़ से इसमें फायर सप्रेशन सिस्टम, एयर फिल्ट्रेशन और एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम शामिल हैं.

PM मोदी के साथ भी दिख चुकी है यह कार

Aurus Senat भारत में तब चर्चा में आई जब अगस्त 2024 में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के दौरान तियानजिन, चीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन एक ही Aurus Senat में सफर करते दिखाई दिए थे। इसके बाद भारत में इस कार को लेकर लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई.

अब जब पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत यात्रा पर हैं, वे कई भारतीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और आज रात PM मोदी उन्हें एक निजी डिनर भी होस्ट करने वाले हैं.

क्या आम लोग Aurus Senat खरीद सकते हैं?

कंपनी द्वारा इसका सिविलियन वर्ज़न भी बनाया जाता है, लेकिन उसकी सालाना प्रोडक्शन सिर्फ 120 यूनिट तक सीमित है. मतलब यह कार आम लोगों के लिए उपलब्ध तो है, लेकिन बेहद सीमित मात्रा में.

इसके बावजूद यह कार अपनी सुरक्षा क्षमताओं की वजह से खास बनती है. इसमें पूरी तरह आर्मर्ड बॉडी होती है, जो हाई-कैलिबर बुलेट और आर्मर-पियर्सिंग राउंड भी झेल सकती है. पुतिन की कार को मिसाइल, ड्रोन अटैक और बड़े धमाकों से बचाने के लिए मल्टी-लेयर सुरक्षा सिस्टम बनाया गया है.

इनमें ऐसे फीचर्स भी शामिल हैं जो इसे पानी में गिरने पर भी तैरता रख सकते हैं और टायर खराब होने पर भी हाई स्पीड पर दौड़ने की क्षमता देते हैं. कार में एक अलग एयर-फिल्ट्रेशन चैंबर होता है जो केमिकल या टॉक्सिक अटैक की स्थिति में भी राष्ट्रपति को बचा सकता है.

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह किसी सुपरकार से कम नहीं है. इसका 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 हाइब्रिड इंजन इसे 0-100 किमी/घंटा की स्पीड तक 6–9 सेकंड में पहुंचा देता है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 160 किमी/घंटा है.

ये भी देखिए:

Lexus ने लॉन्च की ₹90 लाख वाली RX 350h Exquisite, इतने प्रीमियम फीचर्स कि खरीददार दंग

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com