Honor Win vs Honor Win RT: कौन सा फोन है ज्यादा पावरफुल? जानिए कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Honor Win vs Honor Win RT: Honor ने अपनी नई Honor Win सीरीज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो नए दमदार स्मार्टफोन Honor Win और Honor Win RT पेश किए हैं. ये दोनों ही फोन बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ताकतवर कैमरा सेटअप के साथ आए हैं. खास बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खास बनाती है.

Honor Win और Honor Win RT की कीमत

Honor Win की शुरुआती कीमत चीन में CNY 3,999 (करीब 51,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है. इसके 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 4,499, CNY 4,799 और CNY 5,299 है.

वहीं Honor Win RT को थोड़ा किफायती रखा गया है. इसकी शुरुआती कीमत CNY 2,699 (करीब 33,000 रुपये) है. इसके टॉप वेरिएंट यानी 16GB रैम और 1TB स्टोरेज की कीमत CNY 3,999 (करीब 51,000 रुपये) तक जाती है. दोनों फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं.

Honor Win के दमदार फीचर्स

Honor Win स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर काम करता है. इसमें 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन, 185Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. यह फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

कैमरे की बात करें तो Honor Win में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

10,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Honor Win की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है. यह 100W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 16 घंटे तक गेमिंग और 31 घंटे से ज्यादा वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है. फोन में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी दी गई है, यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है.

Honor Win RT में क्या है अलग

Honor Win RT के फीचर्स काफी हद तक Honor Win जैसे ही हैं. इसमें भी वही 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले, MagicOS 10 और 10,000mAh की बैटरी मिलती है। फर्क सिर्फ प्रोसेसर और कैमरा सेटअप का है. Honor Win RT में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है और इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

कुल मिलाकर, Honor Win और Honor Win RT उन यूजर्स के लिए पेश किए गए हैं, जो पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. खासतौर पर 10,000mAh बैटरी और हाई-एंड प्रोसेसर इन्हें फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं. फिलहाल ये फोन चीन में लॉन्च हुए हैं और इनके भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी देखिए: 

Huawei ने लॉन्च किया Nova 15 Series, Ultra मॉडल में 1TB स्टोरेज, 100W चार्जिंग और दमदार कैमरा

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com