Honor Robot Phone: टेक की दुनिया में एक बार फिर Honor ने तहलका मचा दिया है. Honor ने अपने Magic 8 और Magic 8 Pro स्मार्टफोन्स के लॉन्च के कुछ ही घंटे बाद एक ऐसा कॉन्सेप्ट फोन पेश किया है, जो स्मार्टफोन्स के भविष्य को पूरी तरह बदल सकता है. इस फोन का नाम है Honor Robot Phone, जो कंपनी के AI डिवाइस इकोसिस्टम का हिस्सा होगा.
यह फोन रोबोटिक्स, फोटोग्राफी और मल्टी-मॉडल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अनोखा संगम होगा. कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे Mobile World Congress (MWC) 2026 में बार्सिलोना (स्पेन) में आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा.
Honor Robot Phone: डिज़ाइन और खासियतें
Honor ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट शेयर कर इस फोन की पहली झलक दिखाई. वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन के पीछे से एक AI कैमरा असिस्टेंट बाहर निकलता है, जो गिंबल और रोटेटिंग मोटर से लैस है. कंपनी के मुताबिक, यह कैमरा ‘AI ब्रेन’ के साथ काम करेगा और फोन को ‘रोबोट जैसी मूवमेंट’ की क्षमता देगा.
फोन के डिज़ाइन की बात करें तो इसका रियर पैनल Apple iPhone 17 सीरीज़ से काफी मिलता-जुलता दिख रहा है. बीच में एक ग्लास कटआउट और उसके चारों ओर मेटल फ्रेम दिया गया है. Honor के AI इकोसिस्टम का प्रतीक ‘Alpha Symbol (α)’ फोन के बैक पैनल के बीच में नज़र आता है.

AI कैमरा असिस्टेंट: भविष्य की झलक
Honor Robot Phone का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका पॉप-अप AI कैमरा, जो केवल तस्वीरें लेने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एक इंटेलिजेंट विजुअल असिस्टेंट की तरह काम करेगा. वीडियो डेमो में कैमरा उपयोगकर्ता के कपड़ों की जानकारी, आसपास के माहौल का विश्लेषण और यहां तक कि एक बच्चे को मनोरंजन करते हुए भी दिखाया गया.
इसमें एक USB Type-C पोर्ट भी दिखा, जो संभवतः अतिरिक्त एक्सेसरीज़ कनेक्ट करने के लिए होगा. फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होने की संभावना है.
हार्डवेयर और इंटरफेस
हालांकि Honor ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन कंपनी के अगली पीढ़ी के MagicOS और AI Hyper Engine पर चलेगा. फोन के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन होने की संभावना है, जबकि लेफ्ट साइड पूरी तरह साफ़ रखी गई है. कैमरा सिस्टम को ग्लास कवर से प्रोटेक्ट किया गया है ताकि धूल और झटकों से बचाया जा सके.
Honor का AI विजन
Honor का कहना है कि Honor Robot Phone सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक स्मार्ट साथी होगा. यह डिवाइस मल्टी-मॉडल इंटेलिजेंस को रोबोटिक मूवमेंट के साथ मिलाकर एक ‘लिविंग AI फोन’ का अनुभव देगा. इसकी मदद से यूज़र को कैमरे से लेकर वॉयस इंटरैक्शन तक एक नई टेक्नोलॉजी का एहसास होगा.
लॉन्च डिटेल्स
Honor Robot Phone को कंपनी MWC 2026 (Mobile World Congress 2026) में लॉन्च करेगी, जो स्पेन के बार्सिलोना शहर में फरवरी 2026 के दौरान आयोजित होगा. यह फोन अभी कॉन्सेप्ट स्टेज पर है, लेकिन Honor ने इसे अगली पीढ़ी के AI-सक्षम फोन का भविष्य बताया है.
Honor Robot Phone सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि एक नई टेक्नोलॉजी का युग शुरू करने की तैयारी है. AI और रोबोटिक्स के संगम के साथ, यह फोन स्मार्टफोन्स को इंसानों की तरह सोचने और प्रतिक्रिया देने की दिशा में पहला कदम साबित हो सकता है.
ये भी देखिए:
7,500mAh बैटरी और 200MP कैमरा का जादू, Oppo ने लॉन्च किया Find X9 Pro















