Honda Cars Price Cut 2025: Honda Cars India Ltd. (HCIL) ने अपनी कारों की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है. ये संशोधित दाम GST Reforms 2025 लागू होने के बाद प्रभावी हुए हैं. कंपनी का कहना है कि उसने अपने ग्राहकों को जीएसटी सुधारों का पूरा लाभ पहुंचाने का वादा किया था और अब फेस्टिव सीजन से पहले Honda की गाड़ियां पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं.
Honda Amaze के नए दाम
लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Honda Amaze की पूरी रेंज अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगी. एक्स-शोरूम कीमतें अब ₹6,97,700 से ₹9,99,900 के बीच हैं.
- 3rd Generation Amaze की कीमतों में ₹69,100 से लेकर ₹1,20,000 तक की कटौती हुई है.
- 2nd Generation Amaze की कीमतों में ₹65,100 से लेकर ₹72,800 तक की कमी आई है.
Amaze 2nd Gen नए दाम:
- S MT – ₹7,62,800
- S CVT – ₹8,52,600
- V MT – ₹8,09,900
- V CVT – ₹9,34,900
Amaze 3rd Gen नए दाम:
- VX MT – ₹9,19,900
- VX CVT – ₹9,99,900
- ZX MT – ₹9,99,900
- ZX CVT – ₹11,19,900

Honda Elevate के नए दाम
Honda की मिड-साइज SUV Elevate की कीमतें भी घटा दी गई हैं। अब यह ₹10,99,900 (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी. Bold डिजाइन, बड़े केबिन और एडवांस फीचर्स वाली इस SUV की कीमतों में अलग-अलग वेरिएंट पर ₹42,800 से ₹91,100 तक की कटौती हुई है.
Honda Elevate नए दाम:
- SV MT – ₹11,91,000
- V MT – ₹12,39,000
- V CVT – ₹13,59,000
- VX MT – ₹14,10,000
- VX CVT – ₹15,30,000
- ZX MT – ₹15,41,000
- ZX MT Black Edition – ₹15,51,000
- ZX MT Ivory – ₹15,51,000
- ZX CVT – ₹16,63,000
- ZX CVT Black Edition – ₹16,73,000
- ZX CVT Ivory – ₹16,73,000
- ZX CVT Dual Tone – ₹16,83,000
- ZX CVT Dual Tone Ivory – ₹16,93,000

Honda City के नए दाम
Honda की फ्लैगशिप सेडान Honda City को भी GST Reforms का फायदा मिला है. इसकी कीमतों में ₹41,790 से लेकर ₹57,500 तक की कमी आई है. अब यह ₹11,95,300 (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी.
Honda City नए दाम:
- SV MT – ₹12,38,000
- V MT – ₹13,14,900
- V CVT – ₹14,39,900
- VX MT – ₹14,21,900
- VX CVT – ₹15,46,900
- ZX MT – ₹15,39,900
- ZX CVT – ₹16,64,900
- Sports CVT – ₹14,88,900
- e:HEV – ₹19,89,990

फेस्टिव सीजन में Honda का बड़ा तोहफा
Honda Cars India ने कहा कि कीमतों में कटौती से ग्राहकों को फेस्टिव सीजन पर नई कार खरीदने का बेहतरीन मौका मिलेगा. अब Amaze, Elevate और City जैसी प्रीमियम गाड़ियां कम कीमत पर उपलब्ध हैं, जिससे कंपनी की सेल्स पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है.
ये भी देखिए:
Skoda Kodiaq Lounge हुआ लॉन्च, 39.99 लाख में मिल रही दमदार 5-सीटर SUV













