Hero Destini 110: भारत की टू-व्हीलर दिग्गज कंपनी Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपना नया स्कूटर Destini 110 लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹72,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट ZX Cast Disc की कीमत ₹79,000 है.
इस लॉन्च के साथ कंपनी ने 110cc स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ और मज़बूत कर ली है. कंपनी ने बताया है कि यह स्कूटर चरणबद्ध तरीके से मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा.

रेट्रो-इंस्पायर्ड डिजाइन
नए Destini 110 का डिजाइन पूरी तरह से नियो-रेट्रो स्टाइल पर आधारित है। इसमें क्रोम एक्सेंट दिए गए हैं जो स्कूटर को प्रीमियम लुक देते हैं. इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प्स और LED टेललैम्प्स लगे हैं, जो इसे बाकी स्कूटर्स से अलग पहचान दिलाते हैं. इसके अलावा सिंपल साइड पैनल्स और यूनिक टेललाइट डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं.
कंपनी ने इसमें कई कलर ऑप्शंस दिए हैं:
- स्टैंडर्ड वेरिएंट: Eternal White, Matt Steel Grey और Nexus Blue
- ZX वेरिएंट: Aqua Grey, Nexus Blue और Groovy Red

दमदार इंजन और माइलेज
इस स्कूटर में 110cc इंजन दिया गया है, जो हीरो की i3s idle stop-start technology से लैस है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 56.2 kmpl का माइलेज देगा, जो रोज़ाना आने-जाने वालों के लिए काफी किफायती साबित होगा.
इंजन आउटपुट:
- पावर: 8hp
- टॉर्क: 8.87 Nm
साथ ही इसमें वन-वे क्लच सिस्टम दिया गया है, जो स्टार्टिंग प्रोसेस को और आसान बनाता है.

फीचर्स और आराम
Destini 110 अपने सेगमेंट में कई खास फीचर्स के साथ आता है:
- 785mm लंबी सीट (कैटेगरी में सबसे लंबी) और बिल्ट-इन बैकरेस्ट
- 12-इंच के व्हील्स (फ्रंट और रियर दोनों पर)
- डिस्क ब्रेक ऑप्शन
- ग्लव बॉक्स और बूट लैम्प
- पर्याप्त लेगरूम
- एनालॉग-डिजिटल स्पीडोमीटर
इन सुविधाओं के साथ यह स्कूटर परिवार और पहली बार स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरता है.
कुल मिलाकर Hero Destini 110 भारतीय बाजार में किफायती कीमत, रेट्रो डिजाइन, शानदार माइलेज और आरामदायक फीचर्स के दम पर ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार है.
ये भी देखिए:
Suzuki की स्कूटर और बाइक पर ₹18,024 तक की छूट, यहां देखिए नई प्राइस की लिस्ट













