Harley-Davidson X440 T की वो 5 खूबियां, जो Royal Enfield Classic 350 से बनाती है अलग और दमदार

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Harley-Davidson X440 T vs Royal Enfield Classic 350: Harley-Davidson ने एक बार फिर भारतीय रेट्रो क्रूज़र मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए नई Harley-Davidson X440 T को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह बाइक X440 लाइनअप का टॉप मॉडल है और Hero-Harley पार्टनरशिप के तहत लॉन्च किए गए पहले X440 मॉडल के बाद यह पहला बड़ा अपडेट माना जा रहा है.

Royal Enfield Classic 350 लंबे समय से 350cc रेट्रो सेगमेंट पर राज कर रही है, लेकिन Harley-Davidson X440 T अपने मॉडर्न फीचर्स, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और राइडर-केंद्रित डिज़ाइन के साथ इस मुकाबले को दोबारा रोमांचक बना देती है. जो राइडर्स हेरिटेज और इनोवेशन दोनों चाहते हैं, उनके लिए X440 T कई फीचर्स में RE Classic 350 को मात देती नज़र आती है.

X440 T में कौन-कौन से फीचर्स हैं जो Classic 350 में नहीं?

1. मल्टीपल राइड मोड्स: राइडिंग स्टाइल के हिसाब से बाइक एडजस्ट

Harley-Davidson X440 T में रोड और रेन दो राइड मोड दिए गए हैं. इन मोड्स की मदद से राइडर अलग-अलग कंडीशन के हिसाब से थ्रॉटल रिस्पॉन्स और पावर डिलीवरी को सेट कर सकता है.

रेन मोड में:

  • रियर ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल ऑफ नहीं किया जा सकता है.
  • टॉर्क आउटपुट 10% कम हो जाता है, जिससे फिसलन वाली सड़क पर सेफ्टी बढ़ जाती है.
  • Royal Enfield Classic 350 में राइड मोड्स नहीं मिलते है.

2. स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल: फिसलन में भी बाइक पर पूरा नियंत्र

X440 T में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को ऑन/ऑफ किया जा सकता है. यह फीचर अचानक एक्सलेरेशन या स्लिपरी रोड पर व्हील स्लिप होने से रोकता है, जिससे राइड और भी सुरक्षित होती है.

Classic 350 में यह फीचर नहीं दिया गया है.

3. स्विचेबल रियर ABS: ऑफ-रोड राइडर्स के लिए बेहतरीन

दोनों बाइक्स में डुअल-चैनल ABS मिलता है, लेकिन X440 T में रियर ABS को बंद करने का ऑप्शन दिया गया है.

ऑफ-रोड, ट्रेल या एडवेंचर राइडिंग में यह फीचर कई राइडर्स के लिए गेम-चेंजर है. Classic 350 इस मामले में पीछे रह जाती है.

4. Ride-by-Wire टेक्नोलॉजी: ज्यादा स्मूथ और प्रिसाइज़ थ्रॉटल

Harley-Davidson X440 T में ट्रैडिशनल केबल्स की जगह इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी और राइड-बाय-वायर तकनीक दी गई है.

इससे मिलता है:

  • बेहतर थ्रॉटल रिस्पॉन्स
  • स्मूथ पावर डिलीवरी
  • ज्यादा प्रिसाइज़ कंट्रोल

Classic 350 अभी भी पुराने मैकेनिकल सिस्टम पर काम करती है.

5. पैनिक ब्रेक अलर्ट: पीछे से टक्कर रोकने में मदद

इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान X440 T में इंडिकेटर्स तेजी से ब्लिंक करते हैं. यह Panic Brake Alert System पीछे के वाहनों को तुरंत चेतावनी देता है कि बाइक अचानक रूकी है.

यह फीचर भी Classic 350 में नहीं मिलता है.

भारत में प्राइस: कौन कितने में मिल रही है?

Harley-Davidson X440 T

  • कीमत: ₹2.80 लाख (एक्स-शोरूम)

यह X440 लाइनअप का सबसे प्रीमियम वेरिएंट है, जिसमें राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

कंपनी ने अब X440 के तीन वेरिएंट पेश किए हैं:

  1. Vivid
  2. S
  3. T (टॉप मॉडल)
  • कीमतें ₹2.35 लाख से ₹2.80 लाख के बीच

एंट्री-लेवल Denim वेरिएंट को हटा दिया गया है.

Royal Enfield Classic 350

  • कीमत: ₹1,81,118 से ₹2,15,750 (एक्स-शोरूम)

Classic 350 का प्राइस कम होने की बड़ी वजह इसका 350cc इंजन और 18% GST है,
जबकि Harley का इंजन 440cc है और इसे 40% GST कैटेगरी में रखा गया है, जिसकी वजह से कीमत काफी बढ़ जाती है.

इंजन पावर: कौन कितनी ताकतवर?

Harley-Davidson X440 T

  • 440cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑइल कूल्ड
  • पावर: 27 hp
  • टॉर्क: 38 Nm
  • 6-स्पीड गियरबॉक्स

Royal Enfield Classic 350

  • 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर कूल्ड
  • पावर: 20.2 hp
  • टॉर्क: 27 Nm
  • 5-स्पीड गियरबॉक्स

यह साफ दिखता है कि X440 T पावर और परफॉर्मेंस दोनों में Classic 350 से आगे है.

ये भी देखिए: 

440cc इंजन के साथ लॉन्च हुआ Harley Davidson X440T, 35 kmpl माइलेज के साथ मिल रहे ये धांसू फीचर्स

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com