Google Search Trends 2025: Google ने अपनी सालाना रिपोर्ट ‘A to Z of Google Search 2025’ जारी कर दी है, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए नाम, इवेंट्स और ट्रेंड्स की पूरी जानकारी शामिल है. दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन हर साल यह रिपोर्ट जारी करता है, जिससे पता चलता है कि लोग किस बारे में सबसे ज्यादा जानना चाहते हैं, कौन-से चेहरे चर्चा में रहे और कौन-सी घटनाएं पूरे देश में ट्रेंड करती रहीं.
इस बार की रिपोर्ट में Google ने A से Z तक हर अक्षर के लिए भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए नाम और टॉपिक शामिल किए हैं, जो अभिनेताओं से लेकर स्पोर्ट्स इवेंट, AI टूल्स और सोशल ट्रेंड्स तक फैला हुआ है.
A to Z: भारत में 2025 के टॉप सर्च ट्रेंड्स
Google ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस साल लोगों ने किन-किन नामों को सबसे ज्यादा गूगल किया. यहां है भारत का पूरा A–Z ट्रेंड मैप:
2025 में गुगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया नाम/टॉपिक
- A: अहान पांडे और अनित पड्डा (Saiyyara)
- B: निखिल कामत के पॉडकास्ट पर ब्रायन जॉनसन
- C: सीज़फायर
- D: धर्मेंद्र
- E: Earthquake Near Me
- F: Final Destination और Floodlighting
- G: Google Gemini
- H: हल्दी ट्रेंड
- I: Indian Premier League (IPL)
- J: जेमिमा रोड्रिग्स
- K: कांतारा
- L: लबुबु
- M: महाकुंभ
- N: Nano Banana ट्रेंड
- O: ऑपरेशन सिंदूर
- P/Q: फू कूअक (Phu Quoc)
- R: रणवीर अल्लाबदिया
- S: Squid Games और सुनीता विलियम्स
- T: ठेकुआ
- U: उकड़ी के मोदक
- V: वैभव सूर्यवंशी
- W: विमेंस वर्ल्ड कप और वक्फ बिल
- X: X Grok
- Y: Yorkshire Pudding
- Z: जुबिन गर्ग
- # 67 मीम्स
ये लिस्ट बताती है कि 2025 में भारत किन चीज़ों को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुक रहा—क्रिकेट, मेला, AI टूल्स, खाने की चीजें, वेब सीरीज, अंतरराष्ट्रीय मुद्दे और सोशल मीडिया स्टार्स.
भारत के अन्य टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक 2025
Google ने केवल A–Z लिस्ट ही नहीं, बल्कि पूरे साल में भारत में ट्रेंड करने वाले टॉप टॉपिक्स की भी जानकारी दी.
1. इवेंट्स और स्पोर्ट्स
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए इवेंट्स:
- IPL (Indian Premier League)
- महाकुंभ मेला
- Google Gemini
- विमेंस वर्ल्ड कप
- एशिया कप
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी
- सैयारा (Saiyyara)
- प्रो कबड्डी लीग
- धर्मेंद्र (ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी)
खास बात यह है कि IPL हमेशा की तरह इस साल भी टॉप ट्रेंड में रहा.
2. ट्रेंडिंग मूवीज़
2025 में भारतीय दर्शकों ने गूगल पर सबसे ज्यादा इन फिल्मों को खोजा:
- Saiyyara
- Marco
- Kantaar Chapter 1
- Housefull 5
- Coolie
- Game Changer
- War 2
- Message
- Sanam Teri Kasam
- Mahaavatar
3. ट्रेंडिंग सेलिब्रिटीज
इस साल बॉलीवुड और इंटरनेट जगत से ये नाम सबसे ज्यादा सर्च में रहे:
- सैफ अली खान
- अहान पांडे
- रणवीर अल्लाबदिया
- अनित पड्डा
4. सबसे ज्यादा सर्च किए गए AI Tools
भारत में 2025 में AI टूल्स की मांग आसमान पर रही. यूज़र्स ने सबसे ज्यादा खोजे:
- Google Gemini
- Google AI Studio
- Gemini AI Photo
- ChatGPT
- Grok
- Ghibli
- DeepSeek
स्पष्ट है कि 2025 में AI इस्तेमाल करने की रुचि भारत में तेजी से बढ़ी है.
हर साल आती है Google की यह रिपोर्ट
Google हर साल यह रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें भारत ही नहीं, दुनिया भर के टॉप ट्रेंड्स शामिल होते हैं. इससे पता चलता है कि किस विषय पर दुनिया का ध्यान सबसे ज्यादा रहा और लोगों ने किन घटनाओं, व्यक्तियों या टूल्स को लेकर सबसे ज्यादा जानकारी तलाश की.
इस साल की रिपोर्ट साफ दिखाती है कि भारत में क्रिकेट, टेक्नोलॉजी, AI, धार्मिक आयोजन, बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड्स सबने मिलकर 2025 को बेहद रंगीन और चर्चा से भरा साल बना दिया.
ये भी देखिए:















