Google Pixel 10 Pro Fold: गूगल ने अपने Made by Google इवेंट में दुनिया के सामने पेश कर दिया है अपना नया और बेहद पावरफुल Google Pixel 10 Pro Fold. यह एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो बेहतरीन डिजाइन, जबरदस्त डिस्प्ले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस है.
डिस्प्ले और डिजाइन
Google Pixel 10 Pro Fold में बाहर की तरफ 6.4 इंच का OLED कवर स्क्रीन है, जबकि अंदर खोलने पर 8 इंच का मेन OLED डिस्प्ले मिलता है. दोनों डिस्प्ले 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ और ब्राइट दिखाई देती है.
![]()
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन को पावर देता है गूगल का नया 3nm Tensor G5 चिपसेट और सुरक्षा के लिए इसमें Titan M2 सिक्योरिटी चिप है. इसमें 16GB LPDDR5X RAM दी गई है और यह 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. खास बात यह है कि गूगल ने इस फोन के लिए 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा किया है.
AI फीचर्स
Pixel 10 Pro Fold को गूगल ने कई नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. इसमें मिलते हैं:
- Gemini Live
- Circle to Search
- Call Assist
- Camera Coach (Gemini AI)
- Face Unblur, Best Take, Magic Eraser, Portrait Mode जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स
कैमरा सेटअप
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें शामिल हैं:
- 48MP प्राइमरी कैमरा (f/1.7 अपर्चर)
- 10.5MP अल्ट्रावाइड लेंस (127° FoV)
- 10.8MP टेलीफोटो लेंस (10x ऑप्टिकल ज़ूम)
- सेल्फी के लिए इसमें दो 10MP फ्रंट कैमरे एक कवर स्क्रीन पर और दूसरा मेन डिस्प्ले पर दिए गए हैं.

बैटरी और चार्जिंग
- इस फोल्डेबल में है 5,015mAh की बैटरी, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कनेक्टिविटी और बिल्ड
- 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C सपोर्ट
- IP68 रेटिंग यानी यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित है.
- वजन 258 ग्राम और मोटाई फोल्ड होने पर 10.8mm व अनफोल्ड होने पर 5.2mm
Google Pixel 10 Pro Fold की कीमत
- इंटरनेशनल प्राइस: $1,799 (लगभग ₹1,56,600) से शुरू
- 512GB वेरिएंट: $1,919 (लगभग ₹1,67,000)
- 1TB वेरिएंट: $2,149 (लगभग ₹1,87,000)
- भारत में कीमत: केवल 256GB वेरिएंट ₹1,72,999 में लॉन्च
- कलर ऑप्शन: Moonstone और Jade
कुल मिलाकर, Google Pixel 10 Pro Fold एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा और AI से लैस फीचर्स के साथ Samsung Galaxy Z Fold 6 और OnePlus Open 2 जैसे फोल्डेबल्स को कड़ी टक्कर देगा.
ये भी देखिए:















