Google Home Devices: अमेरिकी टेक दिग्गज Google ने अपने Gemini for Home AI असिस्टेंट के साथ नए स्मार्ट होम डिवाइस पेश किए हैं. इनमें शामिल Nest Cam Indoor (3rd Gen), Nest Cam Outdoor (2nd Gen), Nest Doorbell (3rd Gen) और नया Google Home Speaker हैं. इन डिवाइस में 2K HDR वीडियो, इंटेलिजेंट अलर्ट, 166-डिग्री व्यू और नैचुरल कन्वर्सेशन सपोर्ट जैसी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
कीमत और उपलब्धता
Google Home Speaker की कीमत $99.99 (लगभग ₹8,900) है. यह 2026 की स्प्रिंग सीज़न से US, कनाडा, UK, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन समेत चुनिंदा देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह चार रंगों Berry, Hazel, Jade और Porcelain में मिलेगा.
Nest Cam Indoor (3rd Gen) की कीमत $99.99 (लगभग ₹8,900) और Nest Cam Outdoor (2nd Gen) की कीमत $149.99 (लगभग ₹13,300) तय की गई है. इनकी बिक्री 1 अक्टूबर से शुरू होगी.
Nest Doorbell (3rd Gen) की कीमत $179.99 (लगभग ₹16,000) रखी गई है और यह शुरुआती तौर पर केवल US और कनाडा में उपलब्ध होगा.

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
स्मार्ट कैमरा फीचर्स
- नए Nest Cam Indoor, Outdoor और Doorbell डिवाइस Gemini AI के साथ आते हैं.
- ये घर में होने वाली घटनाओं को समझकर डिटेल्ड अलर्ट देते हैं, जैसे – ‘dog jumps out of playpen.’
- यूज़र नैचुरल लैंग्वेज में सवाल पूछ सकते हैं जैसे – ‘What happened to the vase in the living room?’ और डिवाइस वीडियो क्लिप्स के साथ जवाब देंगे.
- इन कैमरों में 2K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है. साथ ही यूज़र किसी खास हिस्से पर डिजिटल ज़ूम और क्रॉप कर सकते हैं.
- अलर्ट नोटिफिकेशन में ज़ूम किए गए एनिमेटेड प्रीव्यू भी शामिल होंगे.
- सिक्योरिटी के लिए कैमरे में एन्क्रिप्टेड वीडियो, टू-स्टेप वेरिफिकेशन और एक्टिव स्ट्रीमिंग के दौरान दिखने वाली ग्रीन LED लाइट दी गई है.
- ये सभी डिवाइस IP65-रेटेड हैं, यानी डस्ट-टाइट और वॉटर रेसिस्टेंट.
Google Home Speaker फीचर्स
- यह स्पीकर Gemini AI असिस्टेंट से लैस है और नैचुरल बातचीत के लिए डिज़ाइन किया गया है.
- इसमें 360-डिग्री ऑडियो, ओमनी-डायरेक्शनल साउंड और Google TV Streamer पेयरिंग सपोर्ट है.
- स्पीकर में लाइट रिंग है जो दिखाती है कि Gemini कब लिसनिंग, रिस्पॉन्डिंग या Live Mode में है.
- दो Google Home Speakers को आपस में जोड़कर स्टीरियो पेयर बनाया जा सकता है और इसे Nest या Home डिवाइस के साथ भी ग्रुप किया जा सकता है.
- इसमें फिजिकल माइक म्यूट टॉगल भी दिया गया है.
Google ने अपने नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को न सिर्फ टेक्नोलॉजी बल्कि AI इनोवेशन से लैस बनाया है. Gemini for Home के साथ आने वाले ये डिवाइस घरेलू सुरक्षा और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकते हैं. आने वाले समय में इन डिवाइस के जरिए स्मार्ट होम एक्सपीरियंस और भी ज़्यादा एडवांस होने वाला है.
ये भी देखिए:
Google’s 27th birthday: टेक के बादशाह के 5 ऐसे टूल्स, जो इसे बनाते हैं और भी स्मार्ट















