Garmin Venu X1: भारत में अब फिटनेस और लक्ज़री दोनों का मेल दिखने वाला है, क्योंकि Garmin ने अपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच Venu X1 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है.
ग्लोबल मार्केट में कुछ महीने पहले पेश की गई इस घड़ी में 2 इंच की AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले, बिल्ट-इन LED फ्लैशलाइट और कई एडवांस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स शामिल हैं. इसकी कीमत भी इसे प्रीमियम सेगमेंट में अलग पहचान देती है.
Garmin Venu X1 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Garmin Venu X1 की कीमत ₹97,990 रखी गई है. यह दो कलर ऑप्शन्स Black और Moss में उपलब्ध है. इसे ग्राहक Garmin India की वेबसाइट और Amazon से खरीद सकते हैं.
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Garmin Venu X1 में 2 इंच (448×486 पिक्सल) की AMOLED टचस्क्रीन दी गई है, जो Always-On डिस्प्ले मोड के साथ आती है. घड़ी में 8mm का पतला वॉच केस, सैफायर लेंस, और टाइटेनियम केसबैक दिया गया है, जो इसे मजबूत और प्रीमियम लुक देता है. इसमें नायलॉन स्ट्रैप, इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन शामिल हैं, जिससे यूज़र्स सीधे अपनी कलाई से ही कॉल कर या रिसीव कर सकते हैं. साथ ही ये वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करती है.

स्पोर्ट्स और फिटनेस फीचर्स
फिटनेस लवर्स के लिए यह स्मार्टवॉच किसी वरदान से कम नहीं है. Garmin Venu X1 में 100 से ज्यादा प्रीलोडेड स्पोर्ट्स ऐप्स दिए गए हैं, जिनमें रनिंग, गोल्फ, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, साइक्लिंग जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं. साथ ही इसमें Garmin Coach Plans भी हैं जो रनिंग और फिटनेस गोल्स पाने में मदद करते हैं. वॉच में Bluetooth, ANT+, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी मौजूद है और इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज भी है.
हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर और कनेक्टिविटी
Garmin Venu X1 में हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए कई एडवांस सेंसर दिए गए हैं, जैसे:
- Elevate हार्ट रेट मॉनिटर
- Pulse Ox ब्लड ऑक्सीजन सेंसर
- बारोमेट्रिक अल्टीमीटर
- कंपास, जाइरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर
- थर्मामीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर
महिलाओं के लिए इसमें वूमेन्स हेल्थ ट्रैकिंग और हाइड्रेशन लॉगिंग फीचर भी शामिल है. वॉच GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou सैटेलाइट सिस्टम को सपोर्ट करती है.
स्मार्ट फीचर्स और ऐप सपोर्ट
यह स्मार्टवॉच iPhone और Android दोनों के साथ कम्पैटिबल है. Android यूज़र्स सीधे Spotify, Deezer या Amazon Music से म्यूज़िक डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें Garmin Pay के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट, स्मार्ट नोटिफिकेशंस, और लाइव लोकेशन शेयरिंग की सुविधा भी है. साथ ही, इसमें इनबिल्ट मैप्स और LED फ्लैशलाइट भी दी गई है.
बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी
Garmin के मुताबिक, Venu X1 एक बार चार्ज करने पर Smartwatch Mode में 8 दिन तक चल सकती है. GPS-Only Mode में 11 दिन और GNSS Mode में 16 घंटे की बैटरी लाइफ देती है. वॉच में 5 ATM वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है, यानी यह 50 मीटर तक पानी में सुरक्षित रहती है.
फिटनेस एनालिटिक्स और एनर्जी ट्रैकिंग
Garmin Venu X1 में Body Battery Energy Monitoring फीचर मौजूद है, जो यूज़र के एनर्जी लेवल को ट्रैक कर बताता है कि एक्टिविटी और रेस्ट के लिए कौन सा समय बेहतर रहेगा. वॉच स्लीप, स्ट्रेस, रेस्पिरेटरी रेट और स्किन टेम्परेचर को भी ट्रैक करती है. यूज़र्स अपने सारे डेटा को Garmin Connect App के ज़रिए एक्सेस और एनालाइज कर सकते हैं.
लगभग ₹1 लाख की कीमत पर Garmin Venu X1 भारत में सबसे एडवांस और प्रीमियम फिटनेस स्मार्टवॉच में से एक है. शानदार डिस्प्ले, हेल्थ सेंसर, कॉलिंग सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ के साथ यह उन लोगों के लिए परफेक्ट गैजेट है जो टेक्नोलॉजी और फिटनेस दोनों को एक साथ जीना चाहते हैं.
ये भी देखिए:
₹7,400 में लॉन्च हुआ Redmi Watch 6, 24 दिन की बैटरी बैक और 150+ स्पोर्ट्स मोड के साथ















