EV Owners सावधान! ठंड आते ही बैटरी क्यों देती है धोखा? जानिए रेंज बढ़ाने वाला ये छुपा दमदार सिस्टम

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Thermal Battery Management System: अगर आप नए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ओनर हैं, तो यह समझना बेहद जरूरी है कि आपकी गाड़ी में लगाया गया थर्मल बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BTMS) क्या करता है और यह बेहद ठंडी या गर्म मौसम में बैटरी को कैसे सुरक्षित रखता है. EV की बैटरी का परफॉर्मेंस सीधे तौर पर तापमान पर निर्भर करता है, इसलिए यह सिस्टम हर इलेक्ट्रिक व्हीकल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

क्या होता है Thermal Battery Management System?

थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम उन तकनीकों और मैकेनिज़्म का सेट होता है, जो EV की बैटरी को उसके आदर्श तापमान (Optimal Temperature Range) में बनाए रखता है. यह बैटरी को जरूरत के अनुसार गर्म या ठंडा करता है ताकि उसका परफॉर्मेंस, सेफ्टी और लाइफ दोनों सुरक्षित रहें.

सर्दियों में जब तापमान काफी नीचे चला जाता है, तो लिथियम-आयन बैटरियों के अंदर होने वाली केमिकल रिएक्शन धीमी हो जाती हैं. इसका सीधा असर EV की रेंज, पावर और चार्जिंग क्षमता पर पड़ता है. इसीलिए ठंड के मौसम में कई EV की रेंज कम हो जाती है.

ऐसे में Thermal Management System बैटरी को गर्म रखकर उसकी कार्यक्षमता को बनाए रखने में मदद करता है, ताकि वाहन उसी तरह चले जैसा सामान्य दिनों में चलता है.

सर्दियों में EV क्यों परेशान होती है?

पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी ठंड में ज्यादा प्रभावित होती है.

  • तापमान गिरते ही बैटरी का केमिकल बैलेंस बिगड़ता है.
  • ऊर्जा उत्पादन धीमा हो जाता है.
  • चार्जिंग स्पीड भी कम हो जाती है.
  • ड्राइविंग रेंज 15-30% तक घट सकती है.

इसी वजह से EV ओनर्स को सर्दियों में रेंज ड्रॉप महसूस होता है.

थर्मल मैनेजमेंट कैसे करता है काम?

यह सिस्टम EV बैटरी को लगातार मॉनिटर करता है और यदि तापमान तय सीमा से नीचे चला जाए, तो बैटरी को गर्म करने के लिए हीटिंग सिस्टम एक्टिव हो जाता है. वहीं गर्मियों में बैटरी ज्यादा गर्म हो रही हो तो कूलिंग सिस्टम शुरू हो जाता है.

इन फ़ीचर्स की वजह से:

  • बैटरी जल्दी खराब नहीं होती
  • फास्ट चार्जिंग स्थिर रहती है
  • रेंज अपेक्षाकृत बेहतर मिलती है
  • लंबी ड्राइव पर भी गाड़ी भरोसेमंद रहती है

आपकी EV में Thermal Management System है या नहीं?

सबसे आसान तरीका है कि ओनर मैनुअल पढ़ें. उसमें साफ तौर पर मेंशन होता है कि आपके मॉडल में किस तरह का थर्मल मैनेजमेंट मौजूद है.

आजकल कई आधुनिक EV प्लेटफॉर्म में एडवांस्ड BTMS आता है, जैसे:

  • Tata Motors ACTI.ev प्लेटफॉर्म
  • Mahindra INGLO प्लेटफॉर्म

इन्हें खास तौर पर भारतीय मौसम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि हर सीजन में बैटरी बेहतर परफॉर्म करे.

हर कैटेगरी के EV में मिलता है किसी न किसी रूप में BTMS

आज लगभग सभी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और कार कंपनियां अपने वाहनों में किसी न किसी लेवल का बैटरी थर्मल मैनेजमेंट देती हैं. बस फर्क इतना होता है कि कुछ मॉडलों में सिस्टम बेसिक होता है और कुछ में एडवांस्ड.

ये भी देखिए: 

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com