Ducati Panigale V4 R 2025: इटली की मशहूर सुपरबाइक निर्माता कंपनी Ducati ने अपनी नई Panigale V4 R से पर्दा उठा दिया है. यह बाइक सातवीं जनरेशन Panigale V4 पर आधारित है, लेकिन इसमें ऐसे फीचर्स और बदलाव किए गए हैं जो इसे ट्रैक-रेडी मशीन के बेहद करीब ले आते हैं.
MotoGP से ली गई तकनीक
नई Ducati Panigale V4 R में पहली बार किसी प्रोडक्शन मोटरसाइकिल पर Corner Sidepods का इस्तेमाल किया गया है. इसे डुकाटी ने साल 2021 में MotoGP में पेश किया था. इसके अलावा नई फेयरिंग डिज़ाइन में बड़े विंग्स दिए गए हैं, जो बाइक को 25% ज्यादा डाउनफोर्स देते हैं.
270 km/h की रफ्तार पर बाइक को 4.8 किलो और 300 km/h की रफ्तार पर 6 किलो अतिरिक्त डाउनफोर्स मिलता है.

इससे तेज रफ्तार पर बाइक की स्टेबिलिटी और कंट्रोल जबरदस्त हो जाता है. इसके साथ ही, इसमें Ducati Corse के सहयोग से विकसित डायनेमिक फ्रंट एयर इनटेक दिया गया है, जो इंजन में ज्यादा हवा खींचने की क्षमता बढ़ाता है और परफॉर्मेंस को और बेहतर करता है.
हाई-टेक फीचर्स
डुकाटी ने इस बाइक को एकदम मॉडर्न और हाई-टेक बनाया है. इसमें 6.9-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो नई Diavel और Panigale V4 में भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह सुपरबाइक कई इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग एड्स से लैस है, जिनमें शामिल हैं:
- Traction Control
- Launch Control
- Slide Control
- Wheelie Control
- Engine Brake Control
- Race Brake Control
- Multiple Ride Modes और Power Modes
ये सभी फीचर्स राइडर को ट्रैक जैसी परफॉर्मेंस और सेफ्टी का अनुभव कराते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Panigale V4 R को पावर देती है 998cc की Desmosedici Stradale R इंजन, जो कि स्टैंडर्ड Panigale V4 में मौजूद 1,103 cc इंजन से अलग है. यह इंजन 218 hp की पावर और 114.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
यह आंकड़े इसे दुनिया की सबसे दमदार और ट्रैक-फोकस्ड प्रोडक्शन बाइक्स में से एक बनाते हैं.
नई Ducati Panigale V4 R न सिर्फ अपने डिजाइन और तकनीक में MotoGP से प्रेरित है, बल्कि इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो हर बाइक प्रेमी का सपना बन सकते हैं. हाई स्पीड पर कंट्रोल, पावरफुल इंजन और एडवांस टेक्नोलॉजी इसे उन लोगों के लिए परफेक्ट बनाती है, जो बाइकिंग में स्पीड और परफॉर्मेंस दोनों का कॉम्बो चाहते हैं.
ये भी देखिए:
₹2.49 लाख में लॉन्च हुई Ultraviolette X47 Crossover, 323 Km रेंज वाली नई एडवेंचर इलेक्ट्रिक बाइक













