DJI Osmo Nano Action Camera: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर DJI ने धमाका किया है। कंपनी ने अपना नया कॉम्पैक्ट और पहनने योग्य एक्शन कैमरा DJI Osmo Nano ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. यह कैमरा अपने छोटे साइज और हाई-एंड फीचर्स की वजह से काफी खास है. DJI का दावा है कि यह दुनिया का पहला इतना छोटा वेयरेबल कैमरा है, जो 10-बिट और D-Log M कलर परफॉर्मेंस के साथ एक अरब से ज्यादा रंगों को रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है.
DJI Osmo Nano की कीमत और उपलब्धता
- नए DJI Osmo Nano की कीमत यूरोप में EUR 279 (लगभग ₹29,000) से शुरू होती है, जो 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है. वहीं, इसका 128GB स्टोरेज वाला वर्जन EUR 309 (लगभग ₹32,000) में मिलेगा.
- यूके (UK) में बेस वेरिएंट की कीमत GBP 239 (करीब ₹29,000) और टॉप वेरिएंट की कीमत GBP 259 (करीब ₹31,000) है.
- कनाडा (Canada) में 64GB वेरिएंट $309 (करीब ₹27,000) और 128GB वर्जन $339 (करीब ₹30,000) में उपलब्ध होगा.
- इसके अलावा, कंपनी ने DJI Osmo Nano Standard Combo भी पेश किया है, जिसमें कैमरा के साथ मल्टीफंक्शनल विज़न डॉक, मैग्नेटिक हैट क्लिप, मैग्नेटिक लैनीयार्ड, प्रोटेक्टिव केस, USB Type-C PD केबल और ड्यूल-डायरेक्शन मैग्नेटिक एडॉप्टर माउंट शामिल है.

DJI Osmo Nano के स्पेसिफिकेशन
DJI Osmo Nano का डिजाइन बेहद कॉम्पैक्ट है। इसका साइज 57×29×28mm और वजन सिर्फ 52 ग्राम है. इसमें लगा 1/1.3-इंच कैमरा सेंसर 4K रेजोल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
- वीडियो क्वालिटी: 4K @ 60fps, स्लो-मोशन में 4K @ 120fps
- डायनामिक रेंज: 13.5 स्टॉप्स
- फील्ड ऑफ व्यू: 143-डिग्री अल्ट्रा-वाइड
- कलर परफॉर्मेंस: 10-बिट और D-Log M सपोर्ट
- लो-लाइट शूटिंग: DJI का SuperNight Mode और एडवांस्ड नॉइज़ रिडक्शन एल्गोरिद्म
- स्टेबलाइजेशन: HorizonBalancing (30 डिग्री तक टिल्ट करेक्शन) + RockSteady 3.0
स्पेशल फीचर्स
- IPX4 Splash Resistance और विज़न डॉक के साथ 10 मीटर तक वॉटरप्रूफ
- हेलमेट, हेडबैंड या हैट पर आसानी से माउंट किया जा सकता है.
- OLED HD टचस्क्रीन वाले विज़न डॉक से रिमोट कंट्रोल
- ऑटो रिकॉर्डिंग और प्री-रेकॉर्डिंग फीचर, जिससे रिकॉर्डिंग बटन दबाने से पहले के पल भी सेव हो जाते हैं.
- जेस्चर कंट्रोल: सिर हिलाकर रिकॉर्डिंग शुरू करने की सुविधा
- इनबिल्ट माइक्रोफोन और OsmoAudio Direct Mic कनेक्शन सपोर्ट
- हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल मोड दोनों में वीडियो रिकॉर्डिंग
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जो 20 मिनट में कैमरा को 80% तक चार्ज कर देता है.

DJI Osmo Nano क्यों है खास?
DJI का यह नया एक्शन कैमरा खासतौर पर व्लॉगर्स, ट्रैवलर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. इसका छोटा साइज, अल्ट्रा-वाइड फील्ड ऑफ व्यू और 4K स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग इसे खास बनाते हैं.
कंपनी का दावा है कि DJI Osmo Nano इतना छोटा पहला वेयरेबल कैमरा है, जिसमें 10-बिट कलर शूटिंग, HorizonBalancing और RockSteady 3.0 जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है.
यह कैमरा भारत में कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत कितनी होगी, इसको लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में DJI इसे भारतीय मार्केट में भी उतार सकती है.
ये भी देखिए:















