₹83,000 में DJI ने लॉन्च किया मिनी ड्रोन Mini 5 Pro, 50MP कैमरा और 52 मिनट बैटरी बैकअप के साथ

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

DJI Mini 5 Pro: चीन की ड्रोन निर्माता कंपनी DJI ने अपना नया मिनी ड्रोन DJI Mini 5 Pro ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला मिनी ड्रोन है जिसमें 1-इंच CMOS कैमरा सेंसर दिया गया है. इसका वजन लगभग 250 ग्राम है और इसमें नाइटस्केप ऑम्निडायरेक्शनल ऑब्स्टेकल सेंसिंग, वर्टिकल शूटिंग और 225-डिग्री गिंबल रोटेशन जैसी एडवांस फीचर्स मौजूद हैं.

DJI Mini 5 Pro की कीमत और उपलब्धता

  • DJI Mini 5 Pro को यूरोपियन मार्केट (EU) में लॉन्च किया गया है.
  • बेस मॉडल की कीमत EUR 799 (लगभग ₹83,000) रखी गई है.
  • DJI Mini 5 Pro Fly More Combo (DJI RC-N3 रिमोट कंट्रोलर के साथ) की कीमत EUR 999 (लगभग ₹1,04,000) है.
  • वहीं, DJI Mini 5 Pro Fly More Combo (DJI RC 2 रिमोट कंट्रोलर के साथ) की कीमत EUR 1,129 (लगभग ₹1,17,000) तय की गई है.

यह ड्रोन फिलहाल DJI की ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध होगा. कंपनी अपने ग्राहकों को DJI Care Refresh Protection Plan भी ऑफर कर रही है, जिसके तहत अगर ड्रोन रिपेयर से बाहर नुकसानग्रस्त हो जाता है, तो मालिक को एक साल में दो बार रिप्लेसमेंट का विकल्प मिलेगा.

कंपनी ने साफ किया है कि यह ड्रोन US मार्केट में उपलब्ध नहीं होगा, जबकि अन्य देशों के लिए लॉन्च डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं.

DJI Mini 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

कैमरा: इसमें 50MP 1-इंच CMOS सेंसर दिया गया है, जो 84-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू, 24mm फोकल लेंथ और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. कैमरा में 48mm Med-Tele मोड भी मौजूद है.

वीडियो शूटिंग: यह ड्रोन 4K वीडियो 3x डिजिटल ज़ूम के साथ और फुल-HD वीडियो 4x ज़ूम के साथ शूट कर सकता है.

फोटो मोड: इसमें 12MP और 50MP दोनों रेजोल्यूशन में तस्वीरें ली जा सकती हैं। हालांकि, 3x डिजिटल ज़ूम सिर्फ 12MP मोड में उपलब्ध है.

साइज और वजन

  • फोल्ड होने पर साइज: 157×95×68mm (बिना प्रोपेलर्स)
  • अनफोल्ड होने पर साइज: 255×181×91mm (प्रोपेलर्स के साथ)
  • वजन: 249.9 ग्राम

बैटरी और फ्लाइट टाइम

DJI Mini 5 Pro दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है:

1. Intelligent Flight Battery (2788mAh)

  • अधिकतम फ्लाइट टाइम: 36 मिनट
  • सामान्य फ्लाइट टाइम: 21 मिनट

2. Intelligent Flight Battery Plus (4680mAh)

  • अधिकतम फ्लाइट टाइम: 52 मिनट
  • सामान्य फ्लाइट टाइम: 33 मिनट
  • अधिकतम फ्लाइट डिस्टेंस: 32 किमी तक

परफॉर्मेंस

  • अधिकतम टेक-ऑफ ऊंचाई: 6,000 मीटर
  • अधिकतम स्पीड:
  1. हॉरिजॉन्टल स्पीड: 19m/s
  2. असेंट स्पीड: 10m/s
  3. डिसेंट स्पीड: 8m/s

DJI Mini 5 Pro अपने कॉम्पैक्ट साइज और हल्के वजन के बावजूद, हाई-एंड फीचर्स और पावरफुल कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आया है. 1-इंच CMOS सेंसर, लॉन्ग बैटरी बैकअप और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स इसे प्रोफेशनल्स और ट्रैवल व्लॉगर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बना सकते हैं.

ये भी देखिए: 

₹42,000 में लॉन्च Sony Xperia 10 VII, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के मिल रहे ये दमदार फीचर्स

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com