अब ₹1 से खरीद सकते हैं सोना, इन 5 Apps से घर बैठे खरीदें Digital Gold

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Digital Gold Benefits: भारत में धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. लोग इस मौके पर ज्वेलरी, सिक्के और धातुएं खरीदते हैं ताकि पूरे साल लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहे. लेकिन हर साल की तरह इस बार भी ज्वेलरी की दुकानों पर भीड़ बढ़ चुकी है, जिससे लंबा इंतजार और सीमित विकल्पों की परेशानी होती है. ऐसे में आपके लिए एक आधुनिक और आसान ऑप्शन है डिजिटल गोल्ड (Digital Gold).

क्या है डिजिटल गोल्ड?

डिजिटल गोल्ड असल में ऑनलाइन सोना खरीदने का एक तरीका है. इसमें आप 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोने में निवेश कर सकते हैं, बिना उसे भौतिक रूप में अपने पास रखने की जरूरत के.

जब आप डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो उतनी ही मात्रा में असली सोना आपकी ओर से किसी प्रमाणित पार्टनर (जैसे Augmont, MMTC-PAMP, या SafeGold) द्वारा खरीदा और सुरक्षित वॉल्ट में स्टोर किया जाता है.

आपके निवेश की जानकारी पूरी तरह डिजिटल रूप में ऐप या प्लेटफॉर्म पर दर्ज होती है, और हर लेनदेन के साथ आपकी गोल्ड बैलेंस अपने आप अपडेट हो जाती है.

डिजिटल गोल्ड के तीन बड़े फायदे

स्टोरेज की टेंशन नहीं – डिजिटल गोल्ड को बैंक लॉकर या घर में रखने की जरूरत नहीं होती. यह सुरक्षित और बीमा-कवर्ड वॉल्ट में रखा जाता है, जिससे चोरी या नुकसान का खतरा नहीं रहता.

हाई क्वालिटी गोल्ड – डिजिटल गोल्ड हमेशा 24 कैरेट, 99.9% शुद्धता वाला होता है, जिसकी गुणवत्ता सरकारी लाइसेंस प्राप्त एजेंसियों द्वारा प्रमाणित होती है.

आसान निवेश और बिक्री – इसमें आप सिर्फ ₹1 से निवेश शुरू कर सकते हैं. साथ ही, जब चाहे इसे बेच सकते हैं या कैश में बदल सकते हैं, जिससे यह बहुत लिक्विड निवेश बन जाता है.

डिजिटल गोल्ड में निवेश के जोखिम भी जानें

रेग्युलेशन की कमी – अभी तक डिजिटल गोल्ड को न तो SEBI और न ही RBI द्वारा नियमित किया गया है। यानी इसमें सरकारी निगरानी सीमित है.

कन्वर्ज़न चार्जेस – अगर आप कभी डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड (सिक्के या बार) में बदलना चाहें, तो आपको मिंटिंग, डिलीवरी और वज़न सीमा जैसे अतिरिक्त शुल्क चुकाने होंगे.

लॉन्ग टर्म सुरक्षा का सवाल – चूंकि डिजिटल गोल्ड किसी सरकारी प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड नहीं है, इसलिए इसे बहुत लंबी अवधि के निवेश के रूप में रखना जोखिमभरा हो सकता है.

धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदने के टॉप ऐप्स

अब सवाल यह है कि आप डिजिटल गोल्ड कहां से खरीदें? भारत में कई भरोसेमंद फिनटेक और पेमेंट ऐप्स हैं जो इस सेवा की सुविधा देते हैं.

  1. Airtel Payments Bank – SafeGold के साथ साझेदारी में डिजिटल गोल्ड खरीदने की सुविधा देता है.
  2. Google Pay – यह MMTC-PAMP के साथ मिलकर डिजिटल गोल्ड बेचता है.
  3. Groww – निवेश ऐप Groww पर आप Augmont के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीद-बेच सकते हैं.
  4. PhonePe – भारत का लोकप्रिय UPI ऐप PhonePe, MMTC-PAMP, SafeGold और Jar के साथ मिलकर डिजिटल गोल्ड ऑफर करता है.
  5. Amazon Pay – SafeGold के साथ साझेदारी में Amazon Pay भी डिजिटल गोल्ड खरीदने और स्टोर करने की सुविधा देता है.

धनतेरस पर अब भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाने की जरूरत नहीं है. डिजिटल गोल्ड ने सोना खरीदना पहले से कहीं आसान, सुरक्षित और सस्ता बना दिया है. हालांकि इसमें निवेश करने से पहले इसके जोखिम और नियमों की सीमाओं को समझना जरूरी है. अगर आप समझदारी से निवेश करते हैं, तो यह आपके त्योहार को शुभ और भविष्य को सुरक्षित बना सकता है.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com