Dakar Rally 2026 के लिए तैयार हुई Defender Dakar D7X-R, Flight Mode जैसी टेक्नोलॉजी ने उड़ाया होश

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Defender Dakar D7X-R: Defender ने अपनी अब तक की सबसे जबरदस्त रेसिंग एसयूवी Defender Dakar D7X-R को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है. यह वही दमदार कार है जो दुनिया की सबसे कठिन और जानलेवा रेस 2026 Dakar Rally में उतरने के लिए बनाई गई है. लगभग 5,000 किलोमीटर लंबी, तेज धूलभरी हवाएं, 50+ डिग्री तापमान, ऊंचे रेतीले टीले और पत्थरों से भरे खतरनाक रास्ते… इन सबको ध्यान में रखते हुए इस एसयूवी को खास तौर पर तैयार किया गया है.

क्या बनाती है D7X-R को इतना खास?

Defender Dakar D7X-R कोई मॉडिफाइड एसयूवी नहीं बल्कि एक पर्पस-बिल्ट रैली मशीन है. यह सड़क पर चलने वाली Defender OCTA पर आधारित है और उसी की बेहद मजबूत D7x आर्किटेक्चर इस्तेमाल करती है, जिसे खतरनाक परिस्थितियों में भी मुड़ने और झटकों को सहने के लिए बनाया गया है.

इसी के साथ इसमें वही दमदार 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जिसे विशेष रूप से सस्टेनेबल फ्यूल पर चलाने के लिए ट्यून किया गया है ताकि FIA के नियम पूरे किए जा सकें. ट्रांसमिशन और ड्राइवलाइन लेआउट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो इसकी मजबूती और भरोसेमंद प्रदर्शन को साबित करता है.

रेगिस्तान को फाड़ने के लिए तैयार

हालांकि इसका मुख्य ढांचा स्टॉक ही रखा गया है, लेकिन इसे डकार रैली के रियल-लाइफ खतरे झेलने के लिए भारी अपग्रेड मिले हैं:

  • 60mm चौड़ा ट्रैक, ताकि हाई-स्पीड पर ज्यादा स्थिरता मिले
  • ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, ताकि बड़े टीले और पत्थरों से आसानी से पार पा सके
  • 35-इंच ऑफ-रोड टायर, रेगिस्तान के लिए तैयार
  • नए फ्रंट और रियर बॉडीवर्क, बेहतर एप्रोच और डिपार्चर एंगल के लिए
  • नीचे मजबूत अंडरबॉडी प्रोटेक्शन और स्किड प्लेट्स
  • विशाल 550-लीटर फ्यूल टैंक, लंबी डेजर्ट स्टेज के लिए
  • फुल रेसिंग रोल-केज, तीन स्पेयर व्हील और रेसिंग टूलकिट
  • हाइड्रोलिक जैक, स्पेयर पार्ट्स और ऑन-बोर्ड वाटर सप्लाई

कूलिंग सिस्टम भी पूरी तरह एक बड़ा रेडिएटर, चार कूलिंग फैन, नए बोनट वेंट और सैंड-प्रोटेक्टिव एयर फिल्टर अपग्रेड किया गया है.

BILSTEIN सस्पेंशन का कमाल

D7X-R को दुनिया के मशहूर सस्पेंशन ब्रांड BILSTEIN के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसमें मिलते हैं:

  • फ्रंट कॉइल-ओवर डैम्पर्स
  • रियर में डुअल डैम्पर्स

ऐसा ट्यून किया हुआ सस्पेंशन जो हाई-स्पीड जंप, कड़े लैंडिंग और भारी फ्यूल लोड को सह सके.

सबसे शानदार फीचर ‘Flight Mode’ है, जब एसयूवी हवा में उछलती है तो यह टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान टॉर्क को अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे ड्राइवट्रेन को नुकसान नहीं होता है.

अंदर से बना है ‘डेजर्ट कॉकपिट’

इंटीरियर को पूरी तरह रैली स्पेसिफिकेशन के हिसाब से डिजाइन किया गया है:

  • FIA-अपरोव्ड बकेट सीट्स और 6-पॉइंट हार्नेस
  • रेसिंग डैशबोर्ड, हेड-अप डिस्प्ले
  • एडवांस्ड रैली नेविगेशन सिस्टम
  • मजबूत रोल-केज
  • लंबी रेस के दौरान आराम और सुरक्षा के लिए खास अरेंजमेंट

SUV में पहली बार एक नया Geopalette लिवरी दिया गया है, जो रेत, पत्थर और धरती के रंगों से प्रेरित है, और इसमें रेगिस्तान वाले टच का ‘एक्वा’ शेड भी शामिल है.

कौन चलाएगा यह डेजर्ट बीस्ट?

2026 Dakar Rally में Defender Dakar D7X-R चलाने वाले तीन अनुभवी रेसिंग टीमें होंगी:

  • Stéphane Peterhansel & Mika Metge
  • Rokas Baciuška & Oriol Vidal
  • Sara Price & Sean Berriman

पूरे अभियान का नेतृत्व Team Principal Ian James करेंगे.

कुल मिलाकर, Defender D7X-R इस बात का स्पष्ट सबूत है कि लैंड रोवर सिर्फ लग्जरी SUVs नहीं बनाती है, बल्कि वह ऐसी मशीनें भी तैयार करती है जो दुनिया की सबसे खतरनाक रैली में अपनी ताकत साबित कर सकें. 2026 Dakar Rally में यह डेजर्ट वॉर मशीन कौन-सा कारनामा करती है, यह देखना बेहद रोमांचक होगा.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com