Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार एपिसोड इस हफ्ते भी जबरदस्त धमाकेदार होने वाला है. हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. लेटेस्ट प्रोमो में साफ दिख रहा है कि इस बार सलमान का गुस्सा फरहाना भट्ट पर बरपा है, जिन्होंने अपनी तीखी जुबान से घर का माहौल और बिगाड़ दिया.
फरहाना भट्ट का ‘दो कौड़ी की औरत’ बयान बना बवाल
दरअसल, फरहाना भट्ट ने घर की कंटेस्टेंट नीलम गिरी पर ‘दो कौड़ी की औरत’ जैसी अभद्र टिप्पणी कर दी. यह सुनकर पूरे घर का माहौल बिगड़ गया और दर्शकों में भी नाराजगी बढ़ गई. अब सलमान खान ने खुद इस मामले को उठाते हुए फरहाना की क्लास लगाई है.
Salman ne uthaaye Farrhana ke ego par sawaal! 👁️
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje #Colors par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia#BB #BiggBoss #BB19 #BiggBoss19@BeingSalmanKhan @iamgauravkhanna @darbar_awez @Humarabajaj6… pic.twitter.com/66bKcA48yp
— ColorsTV (@ColorsTV) September 6, 2025
सलमान खान का गुस्सा – शांति दूत लगती हो क्या?
प्रोमो में सलमान खान फरहाना से कहते नजर आए, ‘फरहाना, किसी भी एंगल से आप शांति कार्यकर्ता लगती हैं क्या? आपका ईगो इतना बड़ा है कि आपको लगता क्या है खुद पर? नीलम को क्यों ‘दो कौड़ी’ कहलाने की जरूरत थी?’
यही नहीं, सलमान ने उन्हें लताड़ते हुए कहा, ‘आप एक औरत होकर दूसरी औरत के लिए ऐसे शब्द कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं?’
फरहाना की सफाई और सलमान का पलटवार
फरहाना ने सफाई दी कि गुस्से में वह आपा खो बैठीं और इसीलिए उन्होंने ऐसे शब्द कह दिए. लेकिन सलमान खान यहीं नहीं रुके। गुस्से में उन्होंने कहा, ‘दिलाऊं मैं आपको गुस्सा? आपको समझ ही नहीं है कि आप कितनी गलत हो गई हैं.’
इसके बाद सलमान ने सवाल उठाया कि इतनी अभद्र टिप्पणी करने के बाद भी फरहाना का घर में बने रहना कितना उचित है. उन्होंने साफ कहा, ‘ये तो बड़ा अनफेयर होगा कि ये सब बोलने के बाद भी आप अभी तक इस घर में हो.’
घर में हलचल, बाहर दर्शकों में चर्चा
अब सवाल यह है कि फरहाना को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा या नहीं. प्रोमो ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर दर्शक फरहाना के कमेंट की आलोचना कर रहे हैं और सलमान खान के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं.
इस हफ्ते का नॉमिनेशन
इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए जिन कंटेस्टेंट्स के नाम नॉमिनेशन में आए हैं, उनमें आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक शामिल हैं.
कब और कहां देखें?
बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार एपिसोड रात 9 बजे JioCinema और टीवी पर प्रसारित होगा. दर्शकों को इस बार भी भरपूर ड्रामा, इमोशन और सलमान खान का कड़क अंदाज देखने को मिलेगा.
ये भी देखिए:
















