Bigg Boss 19: तान्या और मालती की जबरदस्त लड़ाई! लगाए एडल्ट टॉय बिजनेस के आरोप

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Bigg Boss 19: टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस वक्त माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है. सलमान खान के इस शो में हर दिन नए ट्विस्ट आ रहे हैं और कंटेस्टेंट्स के बीच की दोस्ती कब दुश्मनी में बदल जाए, इसका कोई भरोसा नहीं! बीते हफ्ते घर के अंदर झगड़े, बहस और इमोशनल ड्रामे का जबरदस्त तड़का देखने को मिला लेकिन अब जो हुआ है, उसने तो सभी दर्शकों को हिला कर रख दिया है.

शुरू हुआ असली गेम

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर, जो वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में शामिल हुई थीं, शुरुआत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल से कुछ खास बॉन्डिंग नहीं बना पाई थीं. हालांकि, वक्त के साथ दोनों की दोस्ती बढ़ती नजर आई, लेकिन अब वह रिश्ता खुलकर दुश्मनी में बदल चुका है.

‘तान्या की कंपनी चलाती है Adult Toys का बिजनेस’

सोशल मीडिया पर वायरल ‘बीबी तक’ नाम के फैन पेज के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में मालती और तान्या के बीच जबरदस्त झगड़ा होगा. इसी दौरान मालती तान्या पर एडल्ट टॉय बिजनेस चलाने का आरोप लगाती नजर आएंगी. यह खुलासा सुनकर न सिर्फ घर वाले बल्कि दर्शक भी हैरान रह गए हैं.

प्रोमो में मालती का तीखा वार

शो के प्रोमो में मालती कहती दिखती हैं – ‘तान्या बहुत सती-सावित्री बनती है न… घर के अंदर लोग क्या सोचते हैं उसके बारे में?’ इस पर अभिषेक बजाज जवाब देते हैं – ‘वो साड़ी पहनती है, बहुत संस्कारी लगती है।” लेकिन मालती यहीं नहीं रुकतीं. वो तान्या के ड्रेसिंग सेंस पर भी सवाल उठाते हुए कहती हैं – ‘जिस तरह से वो खुद को दिखाती है, वो कुछ और है. मिनी स्कर्ट में भी वीडियो हैं इसके, पेटीकोट पहनकर भी रील बनाई है… अब समझ आया कि वो मीम मटेरियल क्यों है!’

बिग बॉस हाउस में बढ़ेगा ड्रामा

अब देखना दिलचस्प होगा कि इन आरोपों के बाद तान्या का रिएक्शन क्या होता है. क्या ये झगड़ा शो के घर में एक नई लड़ाई का आगाज करेगा? दर्शक तो बस इंतजार में हैं कि सलमान खान के वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर क्या फैसला होगा.

‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए विवादों और खुलासों के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है. आने वाले एपिसोड्स में यह देखने लायक होगा कि घर में अगला धमाका कौन करता है.

ये भी देखिए: 

Rashmika Mandanna Net Worth: आलीशान बंगला, ब्रांड डील्स और लग्जरी लाइफ, करोड़ों की मालकिन हैं नेशनल क्रश

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com