OnePlus, Realme, iPhone से लेकर iQOO, ₹75000 में कौन सा प्रीमियम फोन है बेस्ट, देखें पूरी लिस्ट

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Best Smartphones Under ₹75000: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए लॉन्च फेस्टिवल साबित हुआ है. बीते कुछ हफ्तों में कई बड़े ब्रांड्स ने अपने फ्लैगशिप मॉडल लॉन्च किए और इनमें से कई फोन सीधा 75,000 रुपये वाले प्रीमियम सेगमेंट में जगह बना गए. इस बजट में यूज़र्स को टॉप-क्लास कैमरा सेटअप, बेस्ट-इन-क्लास AMOLED डिस्प्ले, फ्लैगशिप प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ मिलता है.

अगर आप भी इस रेंज में एक धांसू स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यहां जानिए इस समय भारत में 75,000 रुपये के अंदर मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स, पूरी डिटेल के साथ…

1. iQOO 15: फुल-पावर परफॉर्मेंस

  • कीमत: ₹72,999 (12GB + 256GB)

iQOO 15 इस बजट में सबसे पावरफुल फोन बन चुका है, जिसकी वजह Qualcomm का नया फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है. फोन में 6.85-इंच का 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 6000 nits की पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है.

कैमरा सेटअप

  • 50MP OIS प्राइमरी
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड (मैक्रो सपोर्ट)
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3X ऑप्टिकल जूम)
  • 32MP फ्रंट कैमरा

बैटरी

  • 7000mAh बैटरी
  • 100W सुपरफास्ट चार्जिंग

यह फोन गेमिंग और कैमरा दोनों के लिए बेस्ट ऑल-राउंडर है.

2. Realme GT 8 Pro: 200MP टेलीफोटो के साथ कैमरा

  • कीमत: ₹72,999 (12GB + 256GB)

Realme GT 8 Pro भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आता है और इसमें दमदार 6.79-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 7000 nits ब्राइटनेस तक जा सकता है.

कैमरा सेटअप

  • 50MP OIS प्राइमरी
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3X ऑप्टिकल जूम)

बैटरी

  • 7000mAh बैटरी
  • 120W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग

IP69 रेटिंग इसे पानी में शूट करने के लिए भी सुरक्षित बनाती है.

3. Oppo Find X9: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका

  • कीमत: ₹74,999 (12GB + 256GB)

अगर आप कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप पसंद करते हैं, तो यह फोन आपके लिए है. 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले, HDR10+ सपोर्ट और 3600 nits पीक ब्राइटनेस वाला यह फोन बेहद हैंडी है.

कैमरा सेटअप (Hasselblad ट्यूनिंग)

  • 50MP OIS प्राइमरी
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो

बैटरी

  • 7025mAh
  • 80W फास्ट चार्जिंग
  • 50W वायरलेस चार्जिंग

Mediatek Dimensity 9500 और Hasselblad कैमरा इसे बेहद प्रीमियम बनाते हैं.

4. OnePlus 13: पुराना फ्लैगशिप, आज भी बेस्ट डील

कीमत:

  • ₹65,999 (12GB + 256GB)
  • ₹72,999 (16GB + 512GB)

OnePlus 13 अभी भी एक सुपर-स्टेबल और पावरफुल फोन है. 6.82-इंच QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले और 4500 nits पीक ब्राइटनेस इसकी पहचान है.

कैमरा सेटअप

  • 50MP Sony LYT-808 OIS
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड (मैक्रो सपोर्ट)
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो

बैटरी

  • 6000mAh
  • 100W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग

OxygenOS 16 के साथ यह फोन बेहद स्मूथ एक्सपीरियंस देता है.

5. Apple iPhone 16: iOS और प्रीमियम कैमरा का कॉम्बो

  • कीमत: ₹72,999 (256GB)

iPhone 16 भी इस बजट में एक मजबूत विकल्प है. इसमें 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और Apple का शक्तिशाली A18 चिप मिलता है.

कैमरा

  • 48MP OIS प्राइमरी
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड (मैक्रो सपोर्ट)
  • 12MP फ्रंट कैमरा

यह फोन खासकर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो iOS स्टेबिलिटी और प्रीमियम कैमरा क्वालिटी चाहते हैं.

कुल मिलाकर, 75,000 रुपये के भीतर आज भारतीय मार्केट में ऐसे स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं, जो पूरी तरह फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स देते हैं. कैमरा हो, बैटरी, प्रोसेसर या डिस्प्ले, हर फोन अपने खास यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

  • गेमिंग और परफॉर्मेंस: iQOO 15 / Realme GT 8 Pro
  • कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप: Oppo Find X9
  • बैटर कैमरा & स्टेबिलिटी: OnePlus 13
  • iOS यूज़र के लिए: iPhone 16

ये भी देखिए:

फोन नहीं, पॉकेट टैबलेट! आ गया Samsung का Galaxy Z TriFold, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

Vivo ने लॉन्च किया X300 और X300 Pro, 200MP टेलीफोटो ने कर दिया गेम ओवर! जानें कीमत और फीचर्स

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com