Best CNG Cars Under Rupees 15 Lakh: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय कार खरीदार तेजी से CNG वाहनों की तरफ बढ़ रहे हैं. चाहे पहला वाहन खरीदना हो या रोज़ की चलाने की लागत कम रखनी हो, CNG कारें आज एक स्मार्ट चॉइस बन चुकी हैं. बेहतर माइलेज, कम रनिंग कॉस्ट और पर्यावरण के लिए भी अनुकूल लगभग हर बड़ी कंपनी अब CNG मॉडल लॉन्च कर रही है.
अगर आपका बजट ₹15 लाख तक है, तो ये 5 CNG कारें आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं.
1. Renault Kiger CNG
- कीमत: ₹5,76,300 से ₹8,37,000 (Ex-Showroom)
Renault Kiger CNG एक स्टाइलिश और किफायती कॉम्पैक्ट SUV है, जो शहर की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है.
- इंजन: 999cc, 3-सिलेंडर
- पावर: 71 bhp
- टॉर्क: 96 Nm
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 205 mm
- बूट स्पेस: 405 लीटर
ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब सड़कों पर भी आराम से चलने लायक बनाता है. इसका 5-सीटर केबिन और बड़ा बूट इसे फैमिली कार की श्रेणी में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं.

2. Hyundai Aura CNG
- कीमत: ₹6,90,432 से ₹8,41,635 (Ex-Showroom)
Hyundai Aura एक कम्फर्टेबल और फीचर-लोडेड कॉम्पैक्ट सेडान है.
- इंजन: 1.2 L
- पावर: 68 bhp
- टॉर्क: 95 Nm
- माइलेज: 22 km/kg
- सुरक्षा: 6 एयरबैग, ABS, EBD
Aura उन परिवारों और ऑफिस-गोअर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कम खर्च में आरामदायक ड्राइविंग चाहते हैं.

3. Tata Altroz CNG
- कीमत: ₹7,21,890 से ₹10,14,590 (Ex-Showroom)
Tata Altroz CNG सुरक्षा, स्पेस और प्रदर्शन—तीनों चीज़ों का बेहतरीन मिश्रण है.
- इंजन: 1.2L
- पावर: 72.49 bhp
- टॉर्क: 103 Nm
- सुरक्षा: 5-स्टार Bharat NCAP, 6 एयरबैग, ESC
भारत की सबसे सुरक्षित CNG कारों में शामिल Altroz उन खरीदारों के लिए परफेक्ट है जो स्टाइल और सेफ्टी के साथ एक प्रीमियम हैचबैक चाहते हैं.

4. Toyota Glanza CNG
- कीमत: ₹8,05,800 से ₹8,96,400 (Ex-Showroom)
Toyota Glanza अपनी स्मूद ड्राइविंग और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है.
- इंजन: 1197 cc, 4-सिलेंडर
- पावर: 76.43 bhp
- टॉर्क: 98.5 Nm
- माइलेज: 30.61 km/kg (क्लास लीडिंग)
टॉयोटा की भरोसेमंद क्वालिटी और शानदार फ्यूल एफिशिएंसी Glanza को लंबी अवधि का उत्तम निवेश बनाती है.

5. Maruti Suzuki Victoris CNG
- कीमत: ₹11,49,900 से ₹14,72,300 (Ex-Showroom)
इस लिस्ट की सबसे प्रीमियम कार Maruti Suzuki Victoris CNG है.
- इंजन: 1462 cc, K15C
- पावर: 87 bhp
- टॉर्क: 121.5 Nm
- माइलेज: 27.02 km/kg
यह 5-सीटर कार हाईवे और लंबी फैमिली ट्रिप्स के लिए शानदार है. मारुति की सर्विस नेटवर्क की मौजूदगी यूजर्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है.
अगर आप ₹15 लाख तक में एक विश्वसनीय, माइलेज-फ्रेंडली और बजट-सेविंग कार तलाश रहे हैं, तो ये पांच CNG ऑप्शन इस समय मार्केट में सबसे बेहतरीन माने जा रहे हैं.
ये भी देखिए:
3.2 सेकेंड में 100 की स्पीड और 580km की रेंज! MG Cyberster Sports EV बना गेमचेंजर
Tata Sierra vs Kia Seltos: कौन-सी SUV है असली बादशाह? फीचर-पैक्ड ने मचाया तहलका













