Best Camera Phones under Rs 30,000: ब्लैक फ्राइडे सेल ने उन सभी स्मार्टफोन खरीदारों की बल्ले-बल्ले कर दी है जो एक बढ़िया कैमरा फोन लेना चाहते थे, लेकिन बजट उन्हें रोक रहा था. इस बार कई टॉप ब्रांड्स ने अपने बेस्ट कैमरा फोन पर शानदार डिस्काउंट दिए हैं, और 30,000 रुपये से कम के इस सेगमेंट में आपको ऐसे फोन मिल रहे हैं जिनमें फ्लैगशिप जैसा कैमरा परफॉर्मेंस, पावरफुल बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले मिल रहा है. अगर आप इस ब्लैक फ्राइडे में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह बिल्कुल सही समय है.
Motorola Edge 60 Pro: प्रीमियम फीचर्स अब और सस्ते में
मोटोरोला का यह फोन 30,000 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन ब्लैक फ्राइडे में यह अमेज़न पर सिर्फ 27,660 रुपये में मिल रहा है. इस फोन में 6.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले है, जो 1 बिलियन कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की दमदार ब्राइटनेस देता है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है.
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 10MP + 50MP का रियर सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन पोर्ट्रेट फोटोज क्लिक करता है. फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट दिया गया है, जो फोन को तेज और स्मूथ बनाता है.

Vivo Y300 Plus 5G: स्टाइलिश लुक और दमदार कैमरा
विवो का यह फोन 29,999 रुपये का है, लेकिन रिलायंस डिजिटल पर 22,999 रुपये में मिल रहा है. एमराल्ड ग्रीन रंग में उपलब्ध यह फोन डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, वहीं सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है.
इसमें Snapdragon 695 5G चिपसेट है और 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो इसे दिनभर आराम से चलाने का भरोसा देती है. कैमरा लवर्स और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए यह एक बेहतरीन डील है.

Nothing Phone 3a 5G: डिजाइन भी स्टाइलिश, कैमरा भी जबरदस्त
Nothing का Phone 3a इस बार क्रोमा पर 24,999 रुपये में उपलब्ध है। यह ब्लैक, व्हाइट और ब्लू तीन रंगों में बिक रहा है. इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का शार्प सेल्फी कैमरा मिलता है.
फोन में 5000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है. परफॉर्मेंस और कैमरा दोनों चाहने वालों के लिए यह फोन पूरी तरह वैल्यू-फॉर-मनी है.

Realme 15 5G: बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले का कॉम्बो
रियलमी 15 इस समय जियोमार्ट पर 22,979 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. फोन में 50MP + 8MP का डुअल कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है. इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है 7000mAh की विशाल बैटरी जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.
फोन में 6.8 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले है और यह MediaTek Dimensity 7300+ चिपसेट पर चलता है. लंबे समय तक चलने वाला फोन पसंद करने वालों के लिए यह शानदार विकल्प है.

Oppo K13 Turbo: पावरफुल चिपसेट और शानदार डिस्प्ले
अमेज़न पर उपलब्ध Oppo K13 Turbo की कीमत 24,982 रुपये है. यह व्हाइट नाइट कलर में आता है. इसमें शक्तिशाली MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और 7000mAh बैटरी दी गई है.
फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है और यह Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है. परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए यह बेहतरीन डील है.

iQOO Neo 10R: गेमिंग और कैमरा दोनों में पावरफुल
iQOO Neo 10R अमेज़न पर 24,998 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है और यह Snapdragon 8s Gen 3 जैसे पावरफुल चिपसेट पर चलता है. कैमरा सेक्शन में इसमें 50MP + 8MP का डुअल सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 6400mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी शानदार बैकअप देती है.

अगर आप 30,000 रुपये के नीचे एक पावरफुल कैमरा फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये ब्लैक फ्राइडे डील्स आपके लिए एकदम परफेक्ट मौका हैं. कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस तीनों ही मामलों में ये फोन अपने-अपने प्राइस रेंज में बेहतरीन हैं.
ये भी देखिए:















