Best 5G smartphones Under ₹ 25,000: अगर आप कम बजट में एक पावरफुल और स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो इस साल आपके पास बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. इन फोनों में आपको मिलेगा शानदार कैमरा सेटअप, तगड़ी बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन, वो भी बिना जेब पर ज्यादा बोझ डाले. तो चलिए जानते हैं 2025 के Best Under-Budget Smartphones की पूरी लिस्ट…
1. Nothing Phone 3a (कीमत: ₹24,999)
Nothing का यह नया फोन मिड-रेंज सेगमेंट में धमाल मचा रहा है. इसमें 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 1 बिलियन कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का भी ऑप्शन है। वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा शानदार सेल्फी क्लिक करता है.
5000mAh की बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ यह फोन पावर और प्रीमियम एक्सपीरियंस दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देता है.

2. Vivo T4x 5G (कीमत: ₹14,499)
कम बजट में 5G स्मार्टफोन की तलाश है तो Vivo T4x एक बढ़िया विकल्प है. इसमें 6.72-इंच का IPS LCD डिस्प्ले है जो साफ विजुअल्स और स्मूद टच रिस्पॉन्स देता है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो इसे परफॉर्मेंस और बैकअप दोनों में मजबूत बनाता है.

3. Redmi Note 14 (कीमत: ₹14,960)
Redmi Note 14 उन लोगों के लिए खास है जो बैटरी और चार्जिंग को अहमियत देते हैं. इसमें 5110mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है.
फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार डिटेल्स और नैचुरल कलर कैप्चर करता है.

4. Samsung Galaxy A17 5G (कीमत: ₹20,499)
Samsung ने इस फोन को अपने Super AMOLED डिस्प्ले और Corning Gorilla Glass Victus के साथ बेहद प्रीमियम लुक दिया है.
फोन में 50MP + 5MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फोटो क्वालिटी को एक नए लेवल पर ले जाता है.
इसके अंदर है Exynos 1330 चिपसेट और 5000mAh बैटरी, जो दिनभर की जरूरतों को आराम से पूरा करती है.

5. Realme 15T (कीमत: ₹20,999)
Realme 15T अपनी 7000mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग की वजह से सबसे अलग है.
यह फोन Dimensity 6400 Max प्रोसेसर पर चलता है और इसमें Android 15 के साथ 3 बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट्स का वादा किया गया है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो हर शॉट को क्रिस्टल क्लियर बनाता है.

अगर आप बैटरी बैकअप चाहते हैं तो Realme 15T सबसे बेहतर है. कैमरा और डिजाइन के लिहाज से Nothing Phone 3a टॉप पर है, जबकि बजट-फ्रेंडली ऑप्शन के लिए Vivo T4x 5G और Redmi Note 14 बढ़िया चुनाव हैं. Samsung Galaxy A17 उन लोगों के लिए सही है जो भरोसेमंद ब्रांड और प्रीमियम लुक्स चाहते हैं.
ये भी देखिए:
Samsung, Realme, Vivo से iQOO तक, ₹15,000 से कम कीमत में बेस्ट 5G स्मार्टफोन















